फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new guideline for admission Procedure in BHU

बीएचयू में दाखिले के लिए नए मानक तय, प्रवेश परीक्षा ही नहीं अब इसका भी रखना होगा ख्याल

Tue, 11 Sep 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Sep 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
new guideline for admission Procedure in BHU
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आगामी सत्र में दाखिला लेने के लिए सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।  बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को अब प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स पाना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए जाएंगे और कम अंक पाने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा, भले ही सीटें खाली रह जाएं। इसके अलावा अब शोध छात्र अपना गाइड भी खुद ही चुन सकेंगे। शनिवार को हुई बीएचयू की विद्वत परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है।  कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश, शोध और मेडल सहित कई प्रस्तावों पर चार घंटे चर्चा हुई।
विज्ञापन


चर्चा के बाद पारित नए प्रस्तावों में प्रवेश परीक्षा के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स की अनिवार्यता सबसे अहम है। अब तक लागू व्यवस्था के तहत प्रवेश परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स अनिवार्य नहीं थे। इससे मेरिट बनाते समय माथापच्ची करनी पड़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नई व्यवस्था में प्रवेश परीक्षा में एक निश्चित मार्क्स तय कर दिया जाएगा। उससे कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थी अपने आप प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने विद्या परिषद में हुए इस प्रस्ताव पर मुहर की पुष्टि भी की। 

बैठक में ये भी हुए फैसले

new guideline for admission Procedure in BHU
कुलपति की अध्यक्षता में हुई विद्वत परिषद की बैठक में हुआ फैसला - फोटो : amar ujala
-  शोध छात्र खुद तय करेंगे अपने गाइड का नाम, इसके लिए उन्हें तीन नाम क्रमवार देने होंगे
-  ऐसे कोर्स जो संकाय स्तर पर स्वीकृत नहीं होने के बावजूद संचालित हैं, अब उन्हें संकाय की समिति में ले जाया जाएगा 
-  विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए 23 नए मेडल भी फाइनल किए गए 
-   विश्वविद्यालय में सेवानिवृत्त होने के बाद अब शिक्षक खुद से दुबारा पढ़ाने का आवेदन नहीं कर पाएंगे। कमेटी उनके नाम पर मुहर लगाएगी 
-  पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान में तीन नए पाठयक्रम भी बढ़ेंगे

छात्रा से छेड़खानी के आरोप में छात्र निलंबित

new guideline for admission Procedure in BHU

बीएचयू के विधि संकाय में एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले में छात्रा की शिकायत पर विधि पंचम सेमेस्टर के छात्र कुलदीप चौधरी को शैक्षणिक और छात्रावास की सुविधा से वंचित कर दिया गया है। फैक्ट फाइडिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट आने तक उस पर कार्रवाई की गई है। 

विधि विभाग के छात्र पर वहां की छात्रा ने छह सितंबर को छेड़खानी का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष से की थी। मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए विभागाध्यक्ष/संकायाध्यक्ष ने संबंधित छात्र को शैक्षणिक सहित विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं से वंचित करते हुए उसे निलंबित कर दिया।

उधर मामले में संबंधित छात्र जिस छात्रावास में रहता था, वहां के प्रशासनिक संरक्षक ने भी उसे हॉस्टल खाली करने को कहा है। इस बीच कार्रवाई के विरोध में शनिवार को छात्रों ने प्रदर्शन कर निलंबन वापसी की मांग की।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार छात्र पर यह कार्रवाई संकाय की एक छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में हुई है। संकाय प्रमुख को दिए पत्रक में छात्र ने अपने उपर की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed