फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New faces will be seen in the organization

Varanasi News: संगठन में दिखेंगे नए चेहरे, बदलाव में दिग्गजों की अग्नि परीक्षा

Thu, 29 Jun 2023 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
New faces will be seen in the organization
संगठन में दिखेंगे नए चेहरे, बदलाव में दिग्गजों की अग्नि परीक्षा
विज्ञापन

- लोकसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा की जिलाऔर महानगर की पूरी कार्यकारिणी फिर से होगी गठित

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी की जिला और महानगर इकाई में नए चेहरे दिखाई दे सकते हैं। संगठन में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। उधर, सियासी दिग्गज संगठन में अपने चहेतों को शामिल कराने के लिए जोर आजमाइश में जुटे हैं। संगठन चयन में ही दिग्गजों की अग्निपरीक्षा भी होगी। शीर्ष नेतृत्व से मिले संकेत के अनुसार वाराणसी के संगठन को आधार बनाकर ही आसपास के जिलों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी।
पूर्वांचल की सियासत की धुरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संगठन के चेहरों में सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखा जाएगा। जिला और महानगर इकाई में अगड़े, पिछड़े के साथ अनुसूचित जाति को भी तवज्जो मिलजेगी। जिलाध्यक्ष पद के लिए ब्राह्मण, भूमिहार और क्षत्रिय चेहरे की तलाश की जा रही है। फिलहाल, जिलाध्यक्ष पद के लिए सुरेश सिंह, नागेंद्र रघुवंशी, अखंड सिंह, उमेश दत्त पाठक सहित कई चेहरे दौड़ में हैं। इसी तरह महानगर अध्यक्ष पद पर वैश्य, सिंधी और पंजाबी पदाधिकारी पर पार्टी दांव लगा सकती है। नवीन कपूर, मधुकर चित्रांश सहित कई नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन



सेवापुरी के कार्यकर्ता को संगठन में मिल सकती है जगह
विधानसभा चुनाव में सेवापुरी सीट से अपना दल एस के विधायक रहे नीलरतन पटेल को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। वे विधानसभा चुनाव जीतकर लखनऊ भी पहुंच गए। समझौते में रोहनिया सीट अपना दल एस के पास ही रही। इस समीकरण को देखते हुए पार्टी सेवापुरी क्षेत्र के कार्यकर्ता को संगठन में जगह दे सकती है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed