फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New circle rate apply in varanasi for buying land

वाराणसी में खरीदनी है जमीन तो जान लें नया सर्किल रेट, गोदौलिया सबसे मंहगा और पांडेयपुर सस्ता

Thu, 01 Aug 2019 04:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 01 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
New circle rate apply in varanasi for buying land
वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले में जमीन का नया सर्किल रेट एक अगस्त से लागू हो जाएगा। शहरी क्षेत्र में अधिकतम पांच फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई, जबकि कच्चे मकानों की दर में कमी हुई है। नई दरें लागू होने के बाद जमीनों और मकानों के रेट बढ़ने की संभावना है। शहर के विस्तारीकरण के मद्देनजर बाहरी इलाकों के रेट में मामूली वृद्धि की गई है। शहर में सबसे मंहगे गोदौलिया में व्यवसायिक सर्किल रेट 91 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर तय किया गया है।

विज्ञापन


घनी आबादी वाले इलाके की जमीन एवं फ्लैट के सर्किल रेट में अधिकतम पांच फीसदी वृद्धि की गई है। गलियों, बाजारों में सर्किल रेट में वृद्धि के बजाए संशोधन किया गया है। एक ही मुहल्ले में गली या सड़क के आमने-सामने मकानों के सर्किल रेट में यदि अंतर था तो उसे एक समान कर दिया गया है।
विज्ञापन


अभी तक एक ही मुहल्ले में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग एवं खपरैल वाले मकानों का सर्किल रेट एक ही था, लेकिन इस बार इसमें संशोधन किया गया है। खपरैल, कच्चे मकान आदि के स्टांप में अधिकतम आठ फीसदी तक की कमी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल हाउसिंग से जुड़ी जमीन व उसकी निर्माण दर में 10 फीसदी की कमी की गई है। पहले यह 25 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर थी। इसे 15 हजार रुपये कर दिया गया है।

नवविकसित इलाकों में मामूली वृद्धि की गई है, जबकि खपरैल, पेड़, टीनशेड के मकानों के सर्किल रेट में पांच से आठ फीसदी तक की कमी की गई है। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अलग-अलग इलाकों से आई आपत्तियों का निस्तारण करते हुए नए सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं। 

नई काशी क्षेत्र के सर्किल रेट बढ़ाए

शहर विस्तार के लिए प्रस्तावित नई काशी में शामिल गांवों के सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की गई है। यहां सर्किल रेट 30 हजार से 40 हजार प्रति वर्गमीटर रखा गया है। कामर्शियल सर्किल रेट दुकान, कार्यालय और गोदाम को दो श्रेणियों में रखा गया है। दुकान और वाणिज्यिक भूखंड के लिए 75 हजार, 60 हजार और 55 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर सर्किल रेट रखे गए हैं। 

यह भी जानना जरूरी :

जैतपुरा, आदमपुर और सारनाथ 8 से 10 प्रतिशत वृद्धि 
पहड़ियां 15 हजार से 18 हजार कर दिया गया
अकथा 15 से 16 हजार हो गया
चौकाघाट से अलईपुर स्टेशन मार्ग 44 हजार से बढ़कर 48 हजार
मुर्दहा, रमदत्तपुर प्रति हेक्टेयर 4.60 करोड से घटकर 3 करोड़ हो गया
लमही 11500 से बढ़कर 12 हजार हो गया

 

शहर के प्रमुख इलाकों के सर्किल रेट

मैदागिन चौराहे से विशेश्वरगंज होते हुए गोलगड्डा 35 हजार
पांडेयपुर चौराहे से रायसाहब बाग से आजमगढ़ मार्ग 32 हजार
भोजूबीर सिंधोरा मार्ग पर मछरहट्टा मंदिर के पास राममंदिर चौराहा 45 हजार
बीएचयू गेट से सुंदरपुर और भिखारीपुर तक 45 हजार
रथयात्रा चौराहे से महमूरगंज पुलिस चौकी 55 हजार
रथयात्रा से कमच्छा से भेलूपुर थाने तक 55 हजार
रथयात्रा चौराहे से गुरुबाग से लक्सा थाना 55 हजार
मैदागिन चौराहे से गोदौलिया चौराहे से सोनारपुर तक 46 हजार
मैदागिन चौराहे से बेनिया बाग तिराहा 55 हजार
बुलानाला से कर्णघंटा, काशीपुरा, गोला दीनानाथ से हीरापुर 44 हजार
नोट- दरें प्रति वर्ग मीटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed