{"_id":"5a9ab4b84f1c1b21308b478b","slug":"new-born-child-died-due-to-dog-bite-in-azamgarh-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुंहे को नोंचकर खा गया कुत्ता, चारपाई पर सुलाकर स्नान करने गई थी मां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधमुंहे को नोंचकर खा गया कुत्ता, चारपाई पर सुलाकर स्नान करने गई थी मां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह विचलित करने वाली खबर है। साथ ही उन मां-बाप के लिए चेतावनी भी जो छोटे बच्चों को अकेला छोड़ कहीं और व्यस्त हो जाते हैं। आजमगढ़ में गंभीरपुर बाजार के पास सड़क किनारे डेरा डालकर रहने वाले एक परिवार के आठ माह के दुधमुंहे बच्चे को शुक्रवार की दोपहर एक कुत्ता नोंचकर खा गया।
घटना के समय बच्चे की मां उसे चारपाई पर सुलाकर स्नान करने गई थी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।
भीख मांगकर और मेहनत मजदूरी करके जीविका चलाने वाला सलीम एक बेटी और चार बेटों का पिता है।
वह गंभीरपुर बाजार के पास डेरा डालकर परिवार सहित रहता है। शुक्रवार की दोपहर सलीम कहीं गया था, जबकि उसके बच्चे बाहर खेल रहे थे। सलीम की पत्नी अनारा अपने आठ माह के बेटे को चारपाई पर सुलाकर स्नान करने चली गई।
इस बीच एक कुत्ता वहां पहुंचा और चारपाई पर सोए दुधमुंहे को मुंह में दबाकर उठा ले गया और कुछ दूर जा कर उसे नोंचकर खाने लगा। कुछ देर बाद अनारा नहा कर डेरे पर पहुंची तो बिस्तर पर बच्चे को न पाकर इधर-उधर खोजने लगी।
विज्ञापन
तभी उसकी नजर कुछ दूर पर पड़े अपने बच्चे पर पड़ी। वहां पहुंचकर उसने उसने कुत्ते को दूर भगाया, लेकिन तब तक बालक की मौत हो चुकी थी। कुत्ता उसके शरीर का आधा हिस्सा खा चुका था। सूचना पाकर सलीम भी पहुंच गया। लोगों की सहमति पर बच्चे को सुपुर्दे खाक कर दिया गया।