फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New authority will be formed for development of kashi

काशी के विकास के लिए अलग से बनाया जाएगा प्राधिकरण, इस नाम से जाना जाएगा

Fri, 18 May 2018 01:39 PM IST
पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 18 May 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
New authority will be formed for development of kashi
काशी
काशी के विकास के लिए एक अलग प्राधिकरण के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से गजट नोटिफिकेशन (राजपत्र में प्रकाशन) के बाद अब इसका नाम भी तय कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस तीर्थ विकास प्राधिकरण को ‘श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विशेष क्षेत्र’ के नाम से जाना जाएगा। इस विशेष क्षेत्र में काशी विश्वनाथ मंदिर सहित आसपास के करीब 15 मोहल्ले शामिल होंगे। इन मुहल्लों की आबादी और भवन संख्या सहित पूरा ब्यौरा शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


देश की धार्मिक-सांस्कृतिक राजधानी काशी की पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान है। दुनिया की प्राचीनतम नगरी को विशेष शहर का दर्जा देते हुए धर्मार्थ कार्य विभाग ने इसके सुनियोजित विकास की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए तीर्थ विकास प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में पहले ही पास हो चुका है। अब राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी करने के साथ इसके गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के आसपास के दशाश्वमेध और गढ़वासी टोला वार्ड के कुल 15 मोहल्लों में कितने मकान हैं, कितने परिवार हैं सहित तमाम अन्य बिंदुओं पर नगर निगम से जानकारियां मांगी गई थीं।

जिन्हें निगम प्रशासन ने शासन को भेज दिया है। विशेष प्राधिकरण के लिए अलग कार्यालय और शासन के निर्धारित मानक के अनुसार अधिकारी और कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

काशी विश्वनाथ मंदिर विशेष क्षेत्र में शामिल होने वाले 15 मोहल्ले वीडीए और नगर निगम के दायरे से बाहर हो जाएंगे। इनके विकास का खाका प्राधिकरण ही तय करेगा। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस बारे में गाइड लाइन जारी की जा सकती है।

नगर निगम के आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने कहा कि काशी विशेष क्षेत्र के लिए दो वार्डों के 15 मोहल्लों की जानकारी मांगी गई है। इसको तैयार करके शासन को भेज दिया गया है। उस क्षेत्र को किस तरह विकसित करेंगे, नगर निगम का उसमें क्या रोल है। इस बारे में अभी कोई गाइड लाइन प्राप्त नहीं हुई है।

ये हैं मोहल्ले

New authority will be formed for development of kashi
amarujala - फोटो : amarujala
- लाहौरी टोला
- धर्मकूप
- मीरघाट
- त्रिपुरा भैरवी
- रानी भवानी गली
- शकरकंद गली
- कालिका गली
- साक्षी विनायक
- कोतवालपुरा
- पठानी टोला
- मणिकर्णिका
- ब्रह्मनाल
- पांचो पंड्या
- ज्ञानवापी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed