{"_id":"674b554ca2ef18183f0cedb9","slug":"new-artists-worshiped-baba-vishwanath-in-shivaarchanam-varanasi-news-c-20-vns1021-808270-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नए कलाकारों ने शिवार्चनम में की बाबा विश्वनाथ की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नए कलाकारों ने शिवार्चनम में की बाबा विश्वनाथ की आराधना
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में भक्ति संगीत से गूंजा परिसर, नए कलाकारों को मिला मंच
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। काशी विश्वनाथ धाम का मंदिर चौक शनिवार की शाम गीत-संगीत से सराबोर रहा। एक ओर वादन और गायन के संगम में श्रोता गोते लगाते रहे, तो दूसरी ओर जुगलबंदी की मधुर तरंग के संग रसिक गण भी गुनगुनाते रहे। भक्तिमय गीत-संगीत से कॉरिडोर में भक्तगण भी झूमते रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास और बनारस ग्लोबल आर्ट्स एंड मीडिया की ओर से भजन संध्या शिवार्चनम के नए कलाकारों ने बाबा विश्वनाथ की आराधना की ।
शनिवार को भजन संध्या में पहले कार्यक्रम में पंडित अमरेंद्र मिश्रा ने सितार वादन कर भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। दूसरी प्रस्तुति में गणेश मिश्रा और उनकी टीम ने भक्ति गीत गाए। मुख्य आकर्षण प्रो. मांडवी सिंह और उनकी टीम की कथक प्रस्तुति रही। संचालन अमरेश उपाध्याय ने किया। अतिथियों और कलाकारों का स्वागत डॉ. आरके ओझा और मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा, एसडीएम शंभूशरण, प्रो. ब्रजभूषण ओझा, प्रसाद दीक्षित उपस्थित रहे।