यूपी: पिता-पुत्र के बीच दो हजार रुपये के लिए होती लड़ाई में चाचा को गंवानी पड़ी जान, सिर कूंचकर बेरहमी से हत्या
वाराणसी के चोलापुर बाजार स्थित एक इलाके में मात्र दो हजार रुपये के लिए पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया। जहां, मारपीट की नौबत आ गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। पिता-पुत्र की लड़ाई में चाचा को जान गंवानी पड़ गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार भतीजे की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र दोनों शराब के नशे में थे।
वाराणसी के चोलापुर बाजार स्थित एक इलाके में मात्र दो हजार रुपये के लिए पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया। जहां, मारपीट की नौबत आ गई। यह देख चाचा बीच-बचाव करने पहुंचा तो भतीजे को इतना नागवार गुजरा कि पास में पड़ी ईंट से चाचा के सिर पर वार कर हत्या कर दी। खून से लथपथ चाचा को लेकर रात में ही परिजन अस्पताल भागे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, पखण्डू अपने बेटे मनोज से दो हजार रुपये मांग रहा था, जिसे लेकर बाप बेटे में विवाद शुरू हो गया। शराब के नशे में धुत दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। यह देख बीच-बचाव को मनोज के सगे चाचा मोहन(45) आगे आए। शराब के नशे में धुत मनोज ने बाप को छोड़ चाचा को ही पीटना शुरू कर दिया। भतीजे मनोज ने कई बार ईंट से चाचा मोहन के सिर पर वार किए।
पड़ोसियों से सूचना पर पहुंचे चोलापुर थानाध्यक्ष ने तत्काल घायल को चोलापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां मोहन की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा रेफर कर दिया। यहां मंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मोहन की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मोहन की शादी के कुछ साल बाद ही पत्नी से तलाक हो चुका था। जिसके कारण वह अपने भाई पखण्डु के साथ ही रहता था।