फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepali Girls handover to nepali embassy

एनजीओ को सौंपी दिल्ली में मुक्त कराई नेपाली युवतियां, बंधक बनाने के आरोपियों को लाया जा रहा बनारस

Wed, 01 Aug 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 01 Aug 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Nepali Girls handover to nepali embassy
विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर नई दिल्ली पहुंचाई गई नेपाल की 16 और पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को मुक्त कराकर जिले की क्राइम ब्रांच और शिवपुर पुलिस ने एनजीओ शक्ति द्वारा संचालित नई दिल्ली में नारी संरक्षण गृह में रखवाया है। इन 18 युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने गाजीपुर निवासी राजेंद्र यादव, नई दिल्ली निवासी पवन खुराना, काठमांडू निवासी सबीन शाह और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की रहने वाली सुंदरी उर्फ दीपिका थापा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


चारों आरोपियों को मंगलवार को नई दिल्ली के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड बनवाया गया। चारों आरोपी बुधवार को बनारस पहुंच जाएंगे। आरोपियों के पास से नेपाल और भारत के दर्जनों पासपोर्ट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


नेपाल के गुलरिया थाने में दो युवतियों ने जुलाई महीने के तीसरे हफ्ते में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि जुलाई महीने के पहले हफ्ते में उन्हें विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर वाराणसी लाया गया। इसके बाद बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। उनके साथ ही नेपाल की कई अन्य युवतियों और महिलाओं को भी बंधक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की सूचना पर नेपाल के पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की टीम वाराणसी आई और शिवपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर जिला पुलिस के साथ छापामारी शुरू की। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले शिवपुर क्षेत्र निवासी भाजपा नेता जय सिंह उर्फ  पप्पू को गिरफ्तार किया।

इस बीच नेपाल के लोगों को रेल-हवाई टिकट मुहैया कराने वाले शहर के ट्रेवल एजेंटों से पूछताछ के अलावा बाबतपुर एयरपोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटलों में पुलिस की छापामारी और पूछताछ का सिलसिला जारी रहा। सामने आए तथ्यों के आधार पर रविवार को क्राइम ब्रांच और शिवपुर थाने की संयुक्त टीम नई दिल्ली रवाना की गई।

सोमवार को दिल्ली पुलिस की मदद से साकेत क्षेत्र स्थित एक फ्लैट से युवतियों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि मुक्त कराई गई युवतियों को नारी संरक्षण ग़ृह में दाखिल कर चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाया जा रहा है। चारों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी और इस मानव तस्कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तस्दीक कर उन्हें भी गिरफ्तार किया गया।

नेपाल की पुलिस टीम भी आएगी पूछताछ करने

Nepali Girls handover to nepali embassy
नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर बीते 13 दिनों से पुलिस की अलग-अलग टीमें छापेमारी और पूछताछ कर रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली में मुक्त कराई गई नेपाली युवतियों ने पूछताछ में बताया कि उनसे देह व्यापार नहीं कराया जा रहा था।

सभी नौकरी के लिए अलग-अलग कोर्स की ट्रेनिंग कर रहीं थीं। तीन महीने की ट्रेनिंग करने के बाद नौकरी करने के लिए सभी खाड़ी देशों में जातीं। सभी ने कहा कि उनके परिवार के कई सदस्य इसी तरह से खाड़ी देशों में नौकरी कर रहे हैं। कहना था कि उनके साथ कुछ भी गलत नही हुआ है। माना जा रहा है कि युवतियों के इस बयान का लाभ आरोपियों को मिलेगा।

गिरफ्त में आए तीनों आरोपी नेपाल पुलिस के लिए भी वांछित हैं। नेपाली दूतावास को तीनों की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही नेपाल पुलिस की एक टीम वाराणसी आएगी और तीनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े नेपाली सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed