फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepal's PM Sher Bahadur Deuba said if language, culture is same than how can we be different

नेपाल के पीएम शेरबहादुर देउबा ने कहा- भाषा, संस्कृति एक जैसे फिर अलग कैसे हो सकते हैं हम

Mon, 04 Apr 2022 04:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 04:40 AM IST
सार

नेपाल के पीएम शेरबहादुर देउबा ने कहा कि बाबा के दर्शन पाकर धन्य हो गया। धाम की भव्यता ने मन मोह लिया है। 
 

विज्ञापन
Nepal's PM Sher Bahadur Deuba said if language, culture is same than how can we be different
पत्नी के साथ देऊबा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के पीएम शेरबहादुर देउबा ने कहा कि काशी से नेपाल का पौराणिक काल से रिश्ता है, बाबा विश्वनाथ से कामना है कि यह अनंत काल तक अनवरत रहे। उन्होंने कहा, बाबा के दर्शन पाकर धन्य हो गया। धाम की भव्यता ने मन मोह लिया है। 

विज्ञापन


शंकर का एक रूप विश्वनाथ काशी में है और दूसरा नेपाल में पशुपतिनाथ। दोनों देशों के श्रद्धालु दोनों धाम के दर्शन करने आते-जाते हैं। देउबा ने कहा, हमारी भाषा, संस्कृति, धर्म व त्योहार एक जैसे हैं, फिर हम अलग कैसे हो सकते हैं।
विज्ञापन


नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने पत्नी आरजू राणा देउबा के साथ रविवार सुबह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। ललिता घाट स्थित पशुपतिनाथ व काल भैरव मंदिर में भी देउबा ने पूजन किया। वह अपने साथ गंगाजल भी लेकर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में बदल गई काशी

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा जब काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे तो नव्य, भव्य, दिव्य धाम दरबार देखकर आश्चर्य से भर उठे। उन्होंने कहा कि अद्भुत, अविश्वसनीय और अकल्पनीय हो गया है बाबा का धाम। धाम के निर्माण और बनारस में हुए बदलावों के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कई बार तारीफ की।

पीएम की पत्नी आरजू राणा देउबा ने बातचीत के दौरान बनारस से अपना नाता जोड़ते हुए कहा कि पहली बार 1990 में बनारस आई थी। इसके बाद 2017 में फिर एक रिश्तेदार के मुंडन कार्यक्रम में बनारस आने का मौका मिला। अब वह पांच साल बाद फिर से भारत आईं हैं तो जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है। वाराणसी आकर ऐसा लग रहा है कि वह किसी और शहर में आ गई हैं।

आरजू राणा ने कहा कि पहले जब वह यहां आई थीं तो संकरी गलियां थीं। अब मंदिर आने में बहुत सहजता है। गंगा तट से बाबा दरबार अब एकाकार हो चुका है। गंगा से ही पशुपतिनाथ मंदिर नजर आ रहा है। विश्वनाथ मंदिर में आज पूजा कर ऐसा लग रहा है, जैसे जीवन सफल हो गया। आरजू राणा ने कहा कि भारत और नेपाल के बहुत नजदीकी संबंध है। नेपाल के लोग भी चाहते हैं कि भारत के साथ संबंध अच्छे हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed