Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neither sunshine nor rain... clouds are drifting away from Kashi without shedding a drop.

Varanasi News: न धूप है, न बारिश... बिना बरसे ही काशी से उड़ते जा रहे बादल

Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Neither sunshine nor rain... clouds are drifting away from Kashi without shedding a drop.
वाराणसी। काशी में न तो तेज धूप निकल रही है और न ही अच्छी बारिश हो रही है। काले घने बादलों में मानसूनी नमी होने के बावजूद बारिश नहीं हो पा रही है। सोमवार को जिले में केवल एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि बादलों के कारण तापमान नियंत्रित रहा।
विज्ञापन

सोमवार को काशी का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री कम होकर 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार के लिए जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इसके बाद फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस मानसून में जिले में अब तक सामान्य से 49 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सोमवार तक वाराणसी में 275.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि केवल 139.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बनी हुई है। कहीं-कहीं अत्यधिक बारिश को लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसूनी प्रवाह और मजबूत हो सकता है। मानसूनी द्रोणी भी सक्रिय और मजबूत बनी हुई है। 22 जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed