{"_id":"5e2ab3ca8ebc3e4ade212699","slug":"neighbor-tried-to-rape-a-girl-by-dragging-her-home-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो घर के बाहर गई थी पानी भरने, तभी पड़ोसी उसे लगा खींचने और फिर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वो घर के बाहर गई थी पानी भरने, तभी पड़ोसी उसे लगा खींचने और फिर....
Fri, 24 Jan 2020 02:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा इलाके में रहने वाली बीस वर्षीय युवती को जबरदस्ती घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का मामला शुक्रवार को जैतपुर थाने पहुंचा। युवती का आरोप है कि सुबह के वक्त वह घर के बाहर हैंडपंप से पानी भरने गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान पड़ोस में रहने वाला कल्लू उसे जबरदस्ती खींचकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने जब शोर मचाया तो कल्लू ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
युवती किसी प्रकार कल्लू के घर से बाहर निकली और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन युवती को लेकर जैतपुर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन