फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence will not be tolerated in the purchase of paddy

Varanasi News: धान खरीद में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त

Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in the purchase of paddy
स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि जिले में सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता और नहरों की साफ-सफाई में अधिकारी तेजी लाएं। धान का केंद्र पर पर्याप्त बोरे का इंतजाम होना चाहिए। धान खरीद में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वे रविवार की रात जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि चन्दौली के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। जो भी विकास परियोजनाएं जनपद में संचालित हैं उसे पूरा कराने में पूरी तरह से अधिकारी सहयोग करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जनता के लिए चलाई जा रही सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। इस दौरान राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने धान खरीद में आ रही बोरे की कमी आदि दिक्कतों को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि धान खरीद में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्रों पर किसानों के लिए पर्याप्त बोरी का इंतजाम होना चाहिए। इसके अलावा तौल मशीन, नमी मापक यंत्र सहित किसानों के बैठने, पेयजल, बिजली आदि की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं जिले में किसानों को पर्याप्त डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी नहरों की सफाई के कार्य समय से पूरा कराएं। जिससे टेल तक किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि हर हाल में सड़कों की मरम्मत कराएं। हर घर नल योजना के तहत चल रहे कार्य को जल्दी पूरा कराएं। जिससे कि लोगों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
विज्ञापन

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मनेरगा, पीएमजीएसवाई, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मीड डे मील, सहित तमाम विकास कार्यो की समीक्षा की। साथ खादी ग्राम उद्योग की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में अधिकारियों से समीक्षा कर उसे गति देने के साथ-साथ उन्होंने पात्रों को प्रमाण पत्र भी सौंपा।इस मौके पर राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह, विधायक कैलाश खरवार आचार्य, विधायक सुशील सिंह, विधायक रमेश जायसवाल, डीएम ईशा दुहन, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी किरण सुधांशु शेखर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश के जंगली लोगों पर चल रहा बाबा के कानून का राज
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश के यूपी में जंगलराज के बयान पर कहा कि अखिलेश के जंगली लोगों पर बाबा योगी का कानून राज चल रहा है।इसलिए उन्हें जंगलराज दिख रहा है।यूपी में कानून राज के मॉडल का कई अन्य राज अनुसरण कर रहे है। कहा कि बीजेपी देश मे यात्राओं जनक है। राजनाथ सिंह, आडवाणी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने यात्राएं निकाली। उन्हीं यात्राएं अनुसरण आज कांग्रेस व अन्य दल कर रहे हैं।
कश्मीरी पंडितों सहित अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है सरकार
केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडेय ने जम्मू में कश्मीरी पंडितों को मिल रही आतंकी धमकी पर प्रतिक्त्रिस्या देते हुए कहा कि केंद्र सरकार देश के नागरिकों के जानमाल के सुरक्षा को लेकर कटिबद्ध है।घाटी में सुरक्षा का बेहतर वातारण बनाया गया है और आतंकवाद पर काबू पा लिया गया।कहा कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। घाटी में आतंकवाद पर पूरा नियंत्रण है।इससे आतंकियों की अंतिम बौखलाहट है ।

नरेंद्र मोदी की भारत सरकार ऐसे आतंकियों को नेस्तनाबूत कर देगी। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर कहा कि दोनों राज्यों की सीमा विवाद हुई कई दौर की बातचीत हो गई है।आपसी समझौते के आधार मामले का हल हो जाएगा।विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए खरोचने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed