फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence in solving public problems is not acceptable: District Magistrate

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही स्वीकार नहीं : जिलाधिकारी

Sun, 22 Feb 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence in solving public problems is not acceptable: District Magistrate
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, विकास, चकरोड, सड़क, नाली, खडंजे, पेंशन और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें पेश कीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। कुल 168 शिकायती प्रार्थना पत्र मिले। 102 राजस्व विभाग, 23 पुलिस विभाग, 26 विकास विभाग और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें रहीं। 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण के लिए विभागों को भेजा गया। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। हर प्रकरण की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में 05 लाभार्थियों को 5 लाख की सहायता दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed