Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Negligence in CM Grid work 10 lakh fine Municipal Commissioner and Mayor inspected in varanasi

CM ग्रिड के काम में लापरवाही: 10 लाख जुर्माना...मेयर ने किया निरीक्षण, नगर आयक्त बोले- लापरवाही होगी अक्षम्य

Sun, 16 Nov 2025 01:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 01:49 PM IST
सार

CM Grid Yojana Varanasi: वाराणसी में सीएम ग्रिड योजना से चल रहे कार्यों का महापाैर ने निरीक्षण किया। वहीं, नगर आयुक्त ने भी काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Negligence in CM Grid work 10 lakh fine Municipal Commissioner and Mayor inspected in varanasi
सिगरा में निरीक्षण करते अशोक तिवारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: मेयर अशोक तिवारी ने सिगरा तिलक मूर्ति से नगर निगम भवन होते हुए भारत सेवाश्रम संघ तक हो रहे सीएम ग्रिड के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मानक के अनुसार काम होता हुआ नहीं मिला। कार्यदायी संस्था पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन


मेयर के निरीक्षण में अलग-अलग कई जगहों पर खामियां मिली। मेयर ने बताया कि मेसर्स अजय बिल्डर्स पर कार्रवाई की गई है। कार्य के निरीक्षण में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मुख्य अभियंता आरके सिंह को निर्देश दिए कि कार्य मानक के अनुरूप समय से पूर्ण कराया जाए। कोई लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन
Trending Videos

पुल के नीचे से हटाई गईं मीट की दुकानें
मेयर के निर्देश पर लहरतारा पुल के नीचे शनिवार को नगर निगम की टीम ने अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई की। यहां मंदिर के सामने मीट की खुलेआम बिक्री कर रहे थे। बाहर सड़क पर मीट लटकाकर खुले में बेच रहे थे। नगर निगम में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी। पिछले दिनों मेयर अशोक तिवारी ने सीवीओ को बैठक से बाहर कर दिया था। 

अस्सी घाट पर 4500 वर्गफीट पर निगम ने लिया कब्जा
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर अतिक्रमण टीम ने अस्सी घाट पर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। अस्सी घाट पर करीब 4500 वर्गफीट जमीन जिसकी कीमत 6.50 करोड़ बताई जा रही है। उसे अपने कब्जे में ले लिया। कई लोग यहां कब्जा कर दुकानें चला रहे थे।

विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा मिनी स्टेडियम का काम
वीडीए वीसी पूर्ण बोरा ने शनिवार को शिवपुर में बन रहे मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। वीडीए वीसी को निरीक्षण में काम धीमी गति से होता हुआ मिला। उन्होंने कहा कि काम में तेजी लाएं और अगले साल मानसून सत्र से पहले हर हाल में पूरा करें। उन्होंने बताया कि यहां फुटबॉल, हॉकी प्लेफील्ड, वॉलीबॉल कोर्ट, इनडोर गेम हॉल एवं चेंजिंग रूम, योगा पवेलियन, ओपन जिम आदि रहेंगे। वहीं, वीडीए वीसी ने उंदी ताल में प्रस्तावित विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed