{"_id":"5f5cf57c8ebc3e50b4416fb6","slug":"neet-will-be-held-today-at-48-centers-for-admission-in-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में दाखिले के लिए 48 केंद्रों पर आज होगी नीट, वाराणसी में 25 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में दाखिले के लिए 48 केंद्रों पर आज होगी नीट, वाराणसी में 25 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
Sun, 13 Sep 2020 12:16 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
नीट
- फोटो : अमर उजाला
मेडिकल में दाखिले के लिए रविवार को वाराणसी में बने 48 केंद्रों पर नीट कराई जाएगी। कोरोना काल में हो रहे इस परीक्षा को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एनटीए की ओर से परीक्षा के लिए जिले में दिल्ली पब्लिक स्कूल वाराणसी और सनबीम स्कूल वरुणा को नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
रविवार को 48 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होने वाली परीक्षा में करीब 25 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा को लेकर के जिस तरह से देश भर में विरोध चल रहा था, अभ्यर्थी बहुत सशंकित थे लेकिन तिथि जारी होने के बाद से ही सब तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
इधर शनिवार को जहां केंद्रों पर दिन भर परीक्षा की तैयारियां चलती रहीं, वही केंद्राध्यक्ष की आनलाइन मीटिंग में भी तैयारियों की समीक्षा की गई। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही सिटिंग प्लान बनाया गया है और केन्द्रों पर मास्क अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन