फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET forgery case varanasi police filed Chargesheet against six accused of solver gang 13 accused in jail so far

नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग के छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, हजार से ज्यादा पेज में वारदात की पूरी जानकारी

Wed, 08 Dec 2021 07:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 08 Dec 2021 07:09 PM IST
सार

नीट सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों के खिलाफ  वाराणसी कमिश्नरेट की सारनाथ पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। नीट फर्जीवाड़े में गैंग के मास्टरमाइंड निलेश कुमार उर्फ पीके सहित 13 आरोपी जेल में हैं। 

विज्ञापन
NEET forgery case varanasi police filed  Chargesheet against six accused of solver gang 13 accused in jail so far
लाल घेरे में नीट सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड पीके - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट सॉल्वर गैंग के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार को सारनाथ पुलिस ने सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। आरोपियों में बीएचयू बीडीएस छात्रा जूली कुमारी, उसकी मां बबिता देवी, भाई अभय कुमार, केजीएमयू का छात्र ओसामा शाहिद, विकास महतो, विकास महतो और राजू कुमार शामिल है। 

विज्ञापन


पुलिस ने एक हजार से ज्यादा पेज का चार्जशीट दाखिल किया है जिसमें सॉल्वर गैंग के मोडस ओपरंडी का पूरा डिटेल है। इसमें आरोपियों और अभ्यर्थियों के बीच इलेक्ट्रॉनिक कनेक्शन के प्रमाण भी दिए गए हैं। साथ ही बैंक खातों में लेनदेन के साक्ष्य भी दिए गए हैं।  
विज्ञापन


मास्टरमाइंड समेत 13 आरोपी जेल में 
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि अब तक इस फर्जीवाड़े में गैंग के मास्टरमाइंड पटना निवासी निलेश कुमार उर्फ पीके सहित 13 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। त्रिपुरा की रहने वाली अभ्यर्थी बाराबंकी स्थित राजकीय संप्रेषण गृह में है और बाकी सभी जिला कारागार में निरुद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र से पकड़ी गई थी सॉल्वर

12 सितंबर को नीट पेपर के दौरान त्रिपुरा की रहने वाली अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर के रूप में पटना निवासी और बीएचयू छात्रा जूली कुमारी बैठी थी, जिसे केंद्र से गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद उसकी मां, भाई, सहित धीरे-धीरे मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

इनके खिलाफ भी साक्ष्य संकलन का काम चल चल रहा है। जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी चार्जशीट तैयार कराई जाएगी। फरार 14 आरोपियों के लिए पुलिस की टीमें पटना, त्रिपुरा और यूपी के विभिन्न जिलों में दबिश दे रही है।
पढ़ेंः मुख्तार अंसारी की पत्नी की संपत्ति कुर्क, कीमत 9 करोड़ 44 लाख

पुलिस आयुक्त के अनुसार पटना निवासी मास्टरमाइंड पीके की बहन डॉ. प्रिया, डॉ गणेश, डॉ. अफरोज, मृत्युंजय देबनाथ, दिव्यज्योति नाग उर्फ देबू, आशुतोष राज, मुंतजिर, प्रवीण, प्रमोद, हामिद रजा, पीयूष, चंदन, संजीव और प्रदीप्त भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed