फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neeraj Maurya of Mirzapur made a battery powered bike

मिर्जापुर: पंक्चर बनाने वाले के बेटे ने बनाई बैट्री से चलने वाली बाइक, एक बार चार्ज करने पर 50 किमी चलेगी

Mon, 02 Nov 2020 09:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Neeraj Maurya of Mirzapur made a battery powered bike
बैट्री बाइक के साथ नीरज। - फोटो : अमर उजाला।

प्रतिभा वर्ग विशेष की सहचरी नहीं है। लगन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। ऐसा कर दिखाया है मिर्जापुर के हलिया क्षेत्र के मवई कलां गांव निवासी राम अवतार मौर्य के पुत्र नीरज मौर्य ने। उसने अपनी मेहनत व लगन से बैट्री से चलने वाली बाइक बनाई है।  

विज्ञापन


राम अवतार मौर्य की मवई कलां में पंक्चर बनाने की दुकान है। दुकान चलाने में पुत्र नीरज भी सहयोग करता है। हालांकि वह क्षेत्र के मवई कलां स्थित पंचशील डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। दुकान पर रहते हुए उसे बैट्री चालित बाइक बनाने का विचार आया।
विज्ञापन



नीरज ने बताया कि बाइक बनाने के लिए उसने नवरात्र में दुर्गा प्रतिमाओं का निर्माण किया और बहन गीता कुमारी मौर्य के दिए गए रुपये से बैट्री खरीदी। नीरज द्वारा बनाई गई बाइक की लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है। नीरज की इस काबिलियत पर विधायक राहुल प्रकाश कोल ने बधाई देते हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। नीरज को सेवापुरी वाराणसी के विधायक नीलरतन पटेल, युओ कांवेन्ट स्कूल के प्रबंधक ओंकार नाथ पांडेय, प्रहलाद मौर्य, लालजी मौर्य, रविंद्र पटेल रालोद युवा अध्यक्ष ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed