फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neelkanth Tiwari inaugurated Shiva rasoi food and prasad offer to people in Kashi Vishwanath Annakshetra

काशी विश्वनाथ दरबार के अन्नक्षेत्र में मिलेगा भोजन और प्रसाद, मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया शिव रसोई का उद्घाटन

Wed, 24 Mar 2021 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Mar 2021 03:22 PM IST
विज्ञापन
Neelkanth Tiwari inaugurated Shiva rasoi food and prasad offer to people in Kashi Vishwanath Annakshetra
शिव रसोई का किया उद्घाटन। - फोटो : अमर उजाला

धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बुधवार को शिव रसोई की शुरूआत की। काशी विश्वनाथ दरबार के अन्नक्षेत्र में रंगभरी एकादशी के दिन से अन्न क्षेत्र का उद्घाटन किया गया। बाबा दरबार में भोजन और प्रसाद की व्यवस्था को देखते हुए तैयारियों को पहले ही अमलीजामा पहना दिया गया था। अब बुधवार को बाबा को भोग लगाने के साथ ही अन्न क्षेत्र का वैदिक परंपराओं के अनुरूप उद्घाटन किया गया।

विज्ञापन


साधु संतों की ओर से बाबा दरबार में अन्न क्षेत्र दोबारा शुरू करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। जबकि बीते वर्ष कुछ ही दिनों तक बाबा दरबार में अन्नक्षेत्र का संचालन हो सका था।   
विज्ञापन


हर दिन पांच सौ लोगों को ग्रहण कराया जाएगा अन्न प्रसाद
रंगभरी एकादशी पर गौरा के गौने आने के साथ ही शिव की रसोई भी शुरू हो गई। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर अन्न क्षेत्र संचालन के लिए प्रशासन ने जो खाका खींचा है, उससे यह संयोग बना है। बाबा की रसोई में नित्य 500 से अधिक भक्त अन्न प्रसाद ग्रहण कर पाएंगे तो श्रद्धालुओं के लिए सेवा का योग भी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में शिव की रसोई में सिर्फ एक समय यानी दोपहर का भोजन बनेगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से शहर के लोगों से सहयोग की अपील की गई है। इसमें न्यूनतम 11 हजार रुपये सहयोग के रूप में देने वाले परिवार के हाथ सबसे पहले प्रसाद का वितरण होगा। प्रसाद बनाने में सहयोग कर सकेंगे तो मंदिर की एक आरती में सपरिवार भाग लेने का मौका भी मिलेगा।

पिछले साल बन कर तैयार हुआ भवन
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का अन्नक्षेत्र का पिछले साल पीएम ने लोकार्पण किया था। इस जी प्लस फाइव मंजिला भवन को 13 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है। इसे संचालित करने के लिए अन्न क्षेत्र संचालन करने वाली विभिन्न संस्थाओं को बुलाया जरूर गया लेकिन बात नहीं बन पायी। हालांकि कोरोना काल में जरूरतमंदों को यहां से पका भोजन वितरित किया गया। इससे पहले मंदिर परिसर में ही अन्न क्षेत्र संचालन का अस्थायी रूप से प्रयास किया गया था लेकिन वह भी कुछ ही दिनों तक चल सका था।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में शिव की रसोई में दोपहर का प्रसाद बनेगा। भक्तों की चाह रहेगी तो प्रसाद दोनों वक्त भी बनेगा। इसकी शुरूआत रंग भरी एकादशी से की जा रही है। शहर के बहुतायत लोगों ने इसमें भागीदारी को हामी भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed