फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ndrf team searching dead body in varanasi ganga man alive in chandauli

एनडीआरएफ की टीम बनारस में खोज रही शव, युवक चंदौली में घूमता फिर रहा

Wed, 23 Oct 2019 08:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
ndrf team searching dead body in varanasi ganga man alive in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित मारकंडेय महादेव घाट पर मंगलवार की शाम एक युवक अपनी बाइक और अपने साथी को बैठाकर शौच करने की बात कह कर गंगा तट की ओर चला गया। उसका साथी घंटे घंटे भर इंतजार करता रहा। नहीं आया तो परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजनों ने चौबेपुर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


मौके पर थानाध्यक्ष गोताखोरों को लेकर मंगलवार की रात गंगा नदी में और आसपास तलाश की। फिर बुधवार की सुबह परिजनों ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद चौबेपुर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों को लेकर गंगा में उसकी तलाश करवाना शुरू किया। युवक चंदौली जिले के अजगरा थाना क्षेत्र के तारगांव का रहना वाला है, जिसका नाम अजय त्रिपाठी है और बाट-माप विभाग में ठेकेदारी करता है।
विज्ञापन


दोपहर जब एनडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी तभी शहर के एक रिश्तेदार ने परिजनों को फोन कर सूचना दी कि वह शहर में घूमते मिल गए हैं। बताया गया है कि तारगांव निवासी पूर्व प्रधान जयप्रकाश त्रिपाठी के बड़े बेटे अजय त्रिपाठी हैं। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed