फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NDRF soldiers learn nuances of first aid in BHU Trauma Center doctors provide training

BHU Trauma Center: NDRF के जवान जानेंगे प्राथमिक उपचार की बारीकियां, बीएचयू के चिकित्सक देंगे प्रशिक्षण

Sun, 23 Jun 2024 09:19 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 09:19 AM IST
सार

Varanasi News: बीएचयू के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम के साथ इलाज में सहयोग करने के साथ ही एनडीआरएफ जवानों को उपचार की विधियों के बारे में अलग-अलग कक्षाएं भी चलवाई जाएंगी।

विज्ञापन
NDRF soldiers learn nuances of first aid in BHU Trauma Center doctors provide training
बीएचयू में डॉक्टरों के साथ NDRF के जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों के प्राथमिक उपचार के बारे में एनडीआरएफ के जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीन सप्ताह तक चलने वाला प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी से लेकर वार्ड, जांच केंद्र, पैथालॉजी ऑपरेशन थिएटर सहित अलग-अलग जगहों पर जवानों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन


एनडीआरएफ जवानों की 13 सदस्यीय टीम ट्रॉमा सेंटर पहुंची। यहां प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह ने सभागार में पहले सभी का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकीय सुविधाओं और मरीजों के उपचार के बारे में विस्तार से बताया। 
विज्ञापन


कहा कि ट्रॉमा सेंटर में वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों, बिहार आदि जगह से सड़क दुघर्टना, अन्य घटनाओं में घायल मरीज ट्रायज एरिया में आते हैं। जरूरत के हिसाब से मरीजों को इमरजेंसी से अन्य वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनीस्थीसिया विभाग की प्रो. कविता मीना, डॉ. राजेश मीना, पैथालॉजी के बारे में डॉ. मनीष निगम, नर्सिंग सेवाओं के बारे में प्रीति के साथ ही अंशु सकारिया अलग-अलग सत्रों में चिकित्सा विधियों से अवगत करवाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed