{"_id":"5cfcf36bbdec22073d79b487","slug":"ndrf-dead-body-found-drown-in-ganga-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर : गंगा में नहाते समय डूब गए थे दोनों दोस्त, आज मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर : गंगा में नहाते समय डूब गए थे दोनों दोस्त, आज मिला शव
Sun, 09 Jun 2019 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 09 Jun 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को गंगा में नहाते समय दो दोस्त डूब गए थे। इसमें से एक युवक और किशोर था, जिनका शाम तक पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को लापता दोनों का शव गंगा से निकाला है।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के कठारी निवासी अजय(18) अपने दोस्त अंशु यादव(17) के साथ शनिवार को भोगांव गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय दोनों नदी के बीच उभरे टीले की ओर जाने लगे। यह देखकर गंगा किनारे खड़े लोगों ने दोनों को उधर ना जाने के लिए आगाह किया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दोनों आगे बढ़ते गए। थोड़ी देर बाद मझधार में फंस जाने के कारण दोनों डूब गए। पुलिस ने स्थानीय और विंध्याचल से बुलाए गए गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
एक की और हुई थी कल मौत :
अयान उर्फ मंजूर हाशमी (20) निवासी दरगाह शरीफ शाम लगभग पौने छह बजे चुनार के दरगाह शरीफ घाट पर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। लोगों ने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई। कुछ देर बाद युवक को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन