फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ND Tiwari murdered in Varanasi, Congress state president Ajay Kumar Lallu demands arrest to accused

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दी प्रशासन को चेतावनी : बोले- तीन दिन में हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो पार्टी उतरेगी सड़क पर

Wed, 07 Apr 2021 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 07 Apr 2021 09:09 PM IST
सार

  • वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ता एनडी तिवारी और फल विक्रेता की हत्या का मामला
  • कहा, मुख्यमंत्री कर रहे हैं चुनावी रैली, जंगलराज में तब्दील हो गया है पूरा प्रदेश

विज्ञापन
ND Tiwari murdered in Varanasi, Congress state president Ajay Kumar Lallu demands arrest to accused
फल विक्रेता की हत्या के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वाराणसी के कांग्रेस कार्यकर्ता और जमीन कारोबारी एनडी तिवारी के हत्यारे तीन दिनों के अंदर गिरफ्तार नहीं हुए तो पार्टी सड़क पर उतरेगी। सीएम पर हमला बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरा प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है और मुख्यमंत्री चुनावी रैली करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष ने रोहनिया स्थित एनडी तिवारी के आवास पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि पूरी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। अपने साथी को न्याय दिलाने के लिए हम प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने आला अधिकारियों को तीन दिन का समय देते हुए कहा कि यदि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो काशी में  प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय पार्टी पदाधिकारी आईजी और पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे और उनके सामने परिजनों की सुरक्षा की मांग उठाएंगे। इस मुद्दे को सदन के पटल पर भी रखा जाएगा। 
विज्ञापन


सोनू मौर्या के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का दिलाया भरोसा

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बीएचयू की लापरवाही से मारे गए पिंडरा विधानसभा के मंगारी निवासी रमेश सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। तत्पश्चात बीएचयू लंका गेट पर मारे गए फल विक्रेता सोनू मौर्या के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस दुखद घड़ी में उनके साथ है।

इसके बाद ट्रामा सेंटर पहुंचकर फल विक्रेता के भाई मोनू मौर्या का हालचाल भी जाना। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि थाने से चंद कदम दूर चाकू मारकर हत्या की घटना से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, डॉ. जितेंद्र सेठ, ओमप्रकाश ओझा, डॉ. प्रमोद पांडेय, प्रजानाथ शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, इमरान खान, फसाहत हुसैन बाबू, आनंद सिंह, मनीष चौबे, सरिता पटेल, अनुराधा यादव, विश्वनाथ कुंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed