फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NCERT My Career Advisor app will make career choices easier in varanasi

Good News: एनसीईआरटी के एप से कॅरिअर विकल्प चुनने में होगी आसानी, दिसंबर के पहले हफ्ते से छात्र करेंगे इंस्टॉल

Sat, 29 Nov 2025 10:49 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 29 Nov 2025 10:49 AM IST
सार

Varanasi News: एनसीईआरटी के एप से कॅरिअर विकल्प चुनने में छात्रों को आसानी होगी। इस एप में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का पहले पंजीकरण होगा। इसके बाद डैशबोर्ड पर तीन लेयर दिखाई देगी।

विज्ञापन
NCERT My Career Advisor app will make career choices easier in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

कक्षा 9 से लेकर 12 तक के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब इन छात्रों को अपना कॅरिअर चुनने के लिए किसी काउंसलर या फिर विशेषज्ञ के पीछे नहीं भागना होगा। बच्चे घर बैठे ही एप के माध्यम से आत्म मूल्यांकन कर कॅरिअर चुन सकेंगे। दिसंबर के पहले हफ्ते से इस एप को सभी बोर्ड के छात्रों के मोबाइल में इंस्टॉल कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इस एप में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों का पहले पंजीकरण होगा। इसके बाद डैशबोर्ड पर तीन लेयर दिखाई देगी। इसमें एप्टीट्यूट टेस्ट, इंटरेस्ट टेस्ट और वैल्यू टेस्ट के ऑप्शन होंगे। एप्टीट्यूट टेस्ट 20 मिनट का, इंटरेस्ट टेस्ट 12 मिनट और वैल्यू टेस्ट 14 मिनट का होगा। 
विज्ञापन


छात्रों को इन टेस्ट को बारी-बारी पास करना होगा। इसमें एप्टीट्यूड टेस्ट में नौ विषयों से 40 सावल, इंटरेस्ट टेस्ट में 6 विषयों के 24 सवाल और वैल्यू टेस्ट में 7 विषयों के 28 सवालों के जवाब देने होंगे। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे।सवालों को हल करने के बाद उनका जवाब भी तुरंत दिखाई देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ganjari Stadium: गंजारी के क्रिकेट स्टेडियम का 75% कार्य पूरा, मंडलायुक्त ने निरीक्षण कर ली जानकारी

इस एप को प्रदेश के सभी बोर्ड के विद्यालयों में इंस्टॉल कराने के लिए प्रयागराज के मनोविज्ञान शाला के निदेशक पीएन सिंह को नोडल बनाया गया है। मंडलीय मनोवैज्ञानिक नवीन पाठक वाराणसी के नोडल हैं। मनोवैज्ञानिक बनानी घोष ने बताया कि इस एप के माध्यम से बच्चों को कॅरिअर के चयन में बहुत सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed