फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2023 Miraculous Mother Durga established in Varanasi Amitabh Bachchan said Her darshan will give bles

Navratri: बनारस में स्वयं स्थापित चमत्कारी मां दुर्गा... अमिताभ बच्चन बोले- इनका दर्शन आपको अनेक वरदान देगा

Sat, 21 Oct 2023 11:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 11:59 AM IST
सार

बॉलीवुड के महानायक और सबके दिलों पर राज करने वाले अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अनुभव साझा करते रहते हैं। नवरात्र के पंचमी तिथि पर उन्होंने सोशल मीडिया पर वाराणसी के एक मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की तस्वीर को साझा किया। 

विज्ञापन
Navratri 2023 Miraculous Mother Durga established in Varanasi Amitabh Bachchan said Her darshan will give bles
ब्रह्म घाट स्थित एक मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान शिव के त्रिशूल पर टिकी विश्व की तीन लोक से न्यारी काशी में केवल बाबा भोलेनाथ का ही मंदिर नहीं है बल्कि यहां मां दुर्गा का दिव्य और पुरातन मंदिर भी है। एक ऐसे ही मंदिर में स्थापित मां दुर्गा को सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने प्रणाम किया है। 

विज्ञापन


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीती रात मां दुर्गा की प्रतिमा की तस्वीर पोस्ट की। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह है बनारस में स्वयं स्थापित चमत्कारी दुर्गा जी...नवरात्रि में इनका दर्शन आपको अनेक वरदान देगा। इसके बाद उनके पोस्ट पर कमेंट करने वालों की बाढ़ सी आ गई। कोई मंदिर का पता पूछ रहा था तो कोई उसके बारे में जानकारी मांग रहा था।
विज्ञापन

T 4804 - यह है बनारस में स्वयं स्थापित चमत्कारी दुर्गा जी... नवरात्रि में इनका दर्शन आपको अनेक वरदान देगा🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/bbSIjXWo4N

विज्ञापन
विज्ञापन
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 19, 2023

प्रतिमा के बारे में जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह प्रतिमा ब्रह्मचारिणी मंदिर के सामने अग्रवाल परिवार के भवन में 70 साल पहले स्थापित हुई थी। मंगला गौरी मंदिर के महंत नरेंद्र पांडेय ने बताया कि नन्हकू माडीवाले ने दीवार में मूर्ति बनवाई है। वर्तमान में उनका पौत्र राजेश अग्रवाल व परिवार इसकी पूजा अर्चना व देखभाल करते हैं। उनके इस सोशल मीडिया पोस्ट को दोपहर तक करीब लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन ने महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ को याद करते उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
ये भी पढ़ें: शिव नगरी काशी की गलियों में विराजते हैं मां दुर्गा के नौ स्वरूप,जानें इन मंदिरों के बारे में

काशी का कण-कण शक्ति की आराधना में लीन

Navratri 2023 Miraculous Mother Durga established in Varanasi Amitabh Bachchan said Her darshan will give bles
मां के धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही शिव काशी का कण-कण शक्ति की आराधना में लीन हो गया काशी में नवरात्र के दौरान नौ दुर्गा और नौ गौरी की अलग अलग मान्यता है। मगर दर्शन और पूजन का मान दोनों ही प्रकार की देवियों का है। यहां शारदीय नवरात्र में नौ दुर्गा और चैत्र नवरात्र में नौ गौरी की पूजन की मान्यता है।

Navratri 2023 Miraculous Mother Durga established in Varanasi Amitabh Bachchan said Her darshan will give bles
दुर्गाकुंड स्थित कूष्मांडा मंदिर में भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

बाबा विश्वनाथ नगरी के नाम से मशहूर काशी की पावन भूमि पर कई देवी मंदिरों का भी बड़ा माहात्म्य है।  इन्हीं प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है दुर्गा कुंड मंदिर। माता का यह सिद्ध मंदिर प्राचीनतम मंदिरों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि यह मंदिर आदिकालीन है। वैसे तो हर समय दर्शनार्थियों का आना लगा रहता है लेकिन शारदीय नवरात्र के चौथे दिन यहां मां कूष्मांडा के दर्शन और पूजा के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed