फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2022 kashi Vishwanath dham like pandal will be decorated in Sanatan Inter College this time

Navratri 2022: सनातन इंटर कॉलेज में सजेगा बाबा विश्वनाथ का धाम, मां काली करेंगी शुंभ और निशुंभ का वध

Wed, 14 Sep 2022 07:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Sep 2022 07:00 PM IST
सार

नवरात्र को लेकर वाराणसी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल कुछ नया करने के लिए मशहूर सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पूजा पंडाल में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बाबा विश्वनाथ दर्शन देंगे। 

विज्ञापन
Navratri 2022 kashi Vishwanath dham like pandal will be decorated in Sanatan Inter College this time
26 जनवरी के परेड में काशी विश्वनाथ धाम की झांकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शक्ति की आराधना के महापर्व पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में श्री काशी विश्वनाथ का नव्य, भव्य और दिव्य धाम का नजारा देखने को मिलेगा। हर साल कुछ नया करने के लिए मशहूर सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पूजा पंडाल में श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बाबा विश्वनाथ दर्शन देंगे। कार्यक्रम समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि इस बार का दुर्गा पूजा पंडाल श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के स्वरूप में सजाया जाएगा।

विज्ञापन


पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को बाबा के धाम का अहसास होगा। पंडाल के अंदर माता की झांकी स्वर चलित यंत्रों के जरिए सजाई जाएगी। शुंभ निशुंभ ब्रह्माजी से वरदान प्राप्त करके तीनों लोकों में हाहाकार मचा देंगे। तपस्या रत मां असुरों के अत्याचार को खत्म करने के लिए मां दुर्गा खड़ी होंगी और उनके शरीर के अंदर से दो काली मां प्रकट होंगी जो दोनों असुरों का वध करेंगी।
विज्ञापन


इसके बाद मां शक्ति अपने काली स्वरूप में शुंभ-निशुंभ का वध करेंगी। महासचिव मुकेश जायसवाल ज्ञानू ने बताया कि बंगाल के कारीगरों द्वारा मां दुर्गा के तपस्वी स्वरूप को आकार दिया जा रहा है। दो अक्तूबर को दर्शनार्थियों के लिए पंडाल खोला जाएगा। छह अक्तूबर को प्रतिमाओं का विसर्जन लक्ष्मी कुंड में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सजने लगे बाजार, नवरात्र का इंतजार

नवरात्र को लेकर वाराणसी के बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजन सामग्री के साथ ही माता की मूर्तियां दुकानों में सजने लगी हैं। 26 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्र का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।  
नवरात्र शुरू होने से पहले ही बाजारों में धूम रहती है। घरों और पंडालों में सजने वाली माता की प्रतिमा को सजाने के लिए सामान बाजार में सजने हैं।

लंका, दशाश्वमेध, दुर्गाकुंड, गोदौलिया के साथ ही छोटे बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। माता की चुनरी और शृंगार के सामान के साथ ही सूखे मेले, कच्चे नारियल, हवन सामग्री के सामान सजने लगे हैं। आरती की थाल, पंचमुखी, दीपक, चांदी व सोने के आकार में माता की मूर्तियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। 

बिक रहे प्राकृतिक खुशबू वाले इत्र 

पूजन में फूलों से बने प्राकृतिक इत्र की जरूरत होती है। बाजारों में चमेली, चंदन, गुलाब की खुशबू वाले  इत्र, अगरबत्ती, धूपबत्ती आदि बिक रहे हैं। हवन के लिए पैकेट बंद सामग्री भी बिक रही है।  माता रानी को सजाने के लिए सामान्य से डिजाइनर चुनरी है। बाजार में 10 से लेकर हजारों तक की चुनरी बिक रही है। लाल, नारंगी, आदि रंगों में गोटे वाली चुनरी, साड़ी और लहंगे उपलब्ध हैं। मोती और कुंदन की चूड़ियां, कंगन, हार, चांदी के बिछुए, मांग टीका, नथ और मुकुट भी बिक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed