फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Navratri 2022 Ganga-Jamuni Tehzeeb in Varanasi on Dussehra 15 feet temple and mosque of pandal

Navratri 2022: दशहरे पर वाराणसी में सजेगी गंगा-जमुनी तहजीब, पंडाल के शिखर पर होंगे 15 फीट के मंदिर और मस्जिद

Mon, 19 Sep 2022 05:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Sep 2022 05:07 PM IST
सार

वाराणसी में दशहरे पर सजने वाले पूजा पंडालों को सजाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हर पंडाल इस बार कुछ अलग करने की तैयारी में है। अर्दली बाजार के पूजा पंडाल में गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Navratri 2022 Ganga-Jamuni Tehzeeb in Varanasi on Dussehra 15 feet temple and mosque of pandal
वाराणसी में निर्माणाधीन पंडाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरे पर सजने वाले पूजा पंडालों को सजाने की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हर पंडाल इस बार कुछ अलग करने की तैयारी में है। अर्दली बाजार के पूजा पंडाल में गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिलेगा। हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब में नजर आएगी। पंडाल के आगे ज्ञानवापी गेट नंबर चार होगा तो गेट के ऊपर शिवलिंग व नंदी महाराज के दर्शन होंगे।

विज्ञापन

क्लब के अध्यक्ष मिहिर भल्ला ने बताया कि पंडाल के शिखर पर 15 फीट का मंदिर और मस्जिद होगा। मौलाना व पंडित एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर भारत का राष्ट्रीय ध्वज पकड़े हुए भारत की हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देंगे। उपाध्यक्ष राहुल पांडेय ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी प्रतिमाएं तिरंगे वस्त्र में दर्शन देंगी। छह मिनट के इलेक्ट्रानिक शो के माध्यम से मां दुर्गा आतंकवाद का अंत करके भारत की एकता को कायम रखने का संदेश देंगी।
विज्ञापन

पंडाल में प्रवेश करते ही पर्दे पर सामाजिक संदेश देने वाले चित्र नजर आएंगे। पंडाल के सामने गुफा में माता वैष्णो देवी के पिंडी के दर्शन होंगे। गुफा के ऊपर शंकर जी की जटा से मां गंगा प्रवाहमान होंगी। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब थीम पर आधारित एवं सामाजिक संदेश दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थीम बेस्ड पंडाल सजाने की तैयारियां तेज

मूर्तिकारों को आस, इस बार मैया लगाएंगी बेड़ा पार

कोरोना का दंश झेल रहे मूर्तिकारों को इस बार अब मां दुर्गा से बहुत आस है। कोरोना काल में लॉकडाउन से मूर्तिकारों का काम ठप हो गया था। साल दर साल उन्हें घाटा होता गया और महंगाई बढ़ती गई। अब जब कोरोना का साया कम हुआ तो मूर्तिकारों ने भी दुर्गा जी की मूर्तियां बनानी शुरू कर दी हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि इस साल शायद माता रानी उनका बेड़ा पार लगाएंगी। 

वाराणसी जिले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में मिलाकर करीब एक हजार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। ज्यादातर मूर्तिकार कोलकाता से आकर मूर्तियां बनाते हैं। एक फीट से लेकर 18 फीट तक की मूर्ति बनाई जा रही है। इस बार दुर्गा पूजा में फिर से पहले जैसी रौनक लौट आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed