फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   navratra

खराब रास्ते, बिजली उलझे तारों से होकर भक्त पाएंगे मां के दर्शन

Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
navratra
वाराणसी। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी के दर्शन-पूजन का विधान है। काशी में महागौरी अन्नपूर्णा के रूप में विराजमान है। यह मंदिर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास है। मंदिर जाने वाले भक्तों को जगह-जगह उबड़ खाबड़ चौके से ठोकर लगने का खतरा है। बिजली के टूटे खंभे और उलझे तारों के नीचे से गुजरना उनकी मजबूरी होगी।
विज्ञापन

यही नहीं कुछ जगहों पर सीवर और गंदे पानी की भी समस्या है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस इलाके में स्मार्ट सिटी और विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का काम चल रहा है। इसकी वजह से परेशानी है। यहां की मूलभूत समस्याओं को दूर कराने के लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बड़े-बड़े दावे किए थे लेकिन सारे दावे खोखले साबित हुए।
विज्ञापन

मंदिर की पूरी व्यवस्था दुरुस्त है। मंदिर के बाहर की जिम्मेदारी प्रशासन की है। प्रशासन की ओर से जो दिशा निर्देश दिया गया है। उसी के अनुरूप दर्शन पूजन की व्यवस्था की गई है। - रामेश्वर पुरी महंत अन्नपूर्णा मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में लगा चौका ऊपर नीचे हो गया है, जिसके चलते भक्तों को ठोकर लगने की संभावना रहेगी। साफ-सफाई ठीक है। इधर कारिडोर का निर्माण चल रहा है। इसलिए थोड़ी दिक्कत है। - भोला केसरी, दुकानदार
गली में आने वाले भक्तों को बिजली के झूलते तार और टेढ़े खंभों से होकर गुजरना पड़ेगा। इसे दुरुस्त कराने के लिए यहां के लोगों ने बिजली विभाग को पत्र भेजा है, लेकिन अब तो कुछ नहीं हुआ। - संजय जायसवाल, दुकानदार

यहां निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए थोड़ी बहुत दिक्कतें हैं। बाकी और कोई समस्या नहीं है। बिजली, पानी, सीवर सब कुछ ठीक है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बाकी समस्याएं दूर होंगी। - रतन सिंह, उपाध्यक्ष विश्वनाथ गली व्यापार समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed