{"_id":"5d221abe8ebc3e6ce64e322e","slug":"navgrah-vatika-submerged-in-rain-pm-plantation-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी द्वारा लगाए गए पौधे हुए जलमग्न, जोरदार बारिश से नवग्रह वाटिका में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी द्वारा लगाए गए पौधे हुए जलमग्न, जोरदार बारिश से नवग्रह वाटिका में भरा पानी
Sun, 07 Jul 2019 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 07 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
जलमग्न हुई वाटिका।
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हरहुआ कन्या पाठशाला में पीपल का पौधा रोपकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। शनिवार और रविवार को हुई जोरदार बारिश के बाद नवग्रह वाटिका में लगाए गए 21 पौधों में से 17 पौधे खड़े थे जबकि चार पौधे पानी में डूबे थे।
विज्ञापन
डूबे पौधों की पत्तियां ऊपर दिख रही हैं। वहां कोई पशु ना घुसे इसके लिए कंटीला तार लगाया गया है। कन्या पाठशाला की 11 बिस्वा जमीन में लगाए गए 12 फीट के पीपल के पौधे को सहारा देने के लिए डंडा लगाया गया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान वाटिका में लगाई गई होल्डिंग तेज हवा से फट गई थी। पंचक्रोशी यात्रा मार्ग से गुजरने वाले लोग नवग्रह वाटिका के बाहर रुक रहे हैं। गाड़ी रोककर कुछ देर वहां देख रहे थे। इसके बाद आगे बढ़ रहे थे। शहर भर से लोग वहां जाकर नवग्रह वाटिका देख रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ लोग वहां खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि बारिश से पौधरोपण अभियान को बल मिला है। यदि बारिश नहीं होती तो लगाए गए पौधों के मुरझाने का खतरा था। जो अब टल गया है। जिले में वन विभाग की ओर से 27.56 लाख पौधे लगाए जाने हैं। पौधरोपण के लिए बहुत अच्छा मौसम है।
धनेसरी के गोपाल कुमार ने बताया कि पंचक्रोशी मार्ग पर हरियाली के विषय में किसी ने नहीं सोचा था। हमारे प्रधानमंत्री ने यहां के महात्म को देखते हुए पौधरोपण की शुरुआत की है। जो बहुत अच्छी बात है। वहीं रामसिंहपुर के महेंद्र सिंह का कहना है कि किसान जब खेत पर जाते हैं तो उन्हें छांव नहीं मिलती है। जब ये पौधे बड़े हो जाएंगे तो काम करने के बाद किसानों को छांव के लिए परदे का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।