फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nav Samvatsar is the center of our culture, faith and reverence

नव संवत्सर हमारी संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का केंद्र

Sat, 02 Apr 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nav Samvatsar is the center of our culture, faith and reverence
नवसंवत्सर को भव्य व दिव्य स्वरूप प्रदान करने के संकल्प के साथ ही इस पावन अवसर का स्वागत केसरिया वस्त्र धारण करके किया जाए। यह आह्वान शुक्रवार को नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर महमूरगंज स्थित होटल में आयोजित ‘सनातन संस्कृति में नवसंवत्सर का महत्व’ विषय पर आयोजित संवाद में काशी के धर्माचार्यों व प्रबुद्धजनों ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले ने कहा कि नवसंवत्सर को हमारी संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। इस अवसर पर काशी के घाटों, मंदिरों, मठों व सामाजिक संस्थाओं में इसे महा उत्सव के रूप में मनाया जाए। मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने कहा कि काशी सनातन संस्कृति का केंद्र होने के साथ लघु भारत की दिग्दर्शिका भी है। पद्मभूषण आचार्य देवी प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि हमारा हिंदू नववर्ष सृष्टि के निर्माण का आधारभूत स्तंभ भी है। अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर कामेश्वर उपाध्याय, डॉ. विभा मिश्रा, डॉ. रत्नेश वर्मा, रामावतार पांडेय, प्रो. मारुति नंदन तिवारी, प्रो. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. अत्रि भारद्वाज, नंदिता शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed