फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nautapa Kashi mercury to rise by 7 degrees full 15 days in advance Sun Rohini Nakshatra

नौतपा: 15 दिन पहले ही 7 डिग्री बढ़ जाएगा काशी का पारा, जानें तारीख; रोहिणी नक्षत्र में होगा सूर्य

Thu, 07 May 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 07 May 2026 06:12 AM IST
सार

Nautapa: नौतपा ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले साल के सबसे गर्म नौ दिन होते हैं, जब सूर्य की किरणें सीधी पड़ने से तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है। इस दौरान लू चलती है और गर्मी अपने चरम पर होती है। मान्यता है कि नौतपा जितना प्रचंड होता है, उतनी ही अच्छी वर्षा होती है। लोग इस समय सावधानी बरतते हुए अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Nautapa Kashi mercury to rise by 7 degrees full 15 days in advance Sun Rohini Nakshatra
नौतपा 2026 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Varanasi News: नौ दिन के नौतपा से 15 दिन पहले ही काशी का तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तापमान 35 डिग्री से बढ़कर 40 डिग्री को भी पार कर सकता है। 25 मई से लेकर दो जून तक नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होगा। 

विज्ञापन


इस बीच काशी का पारा पहले से भी चार-पांच डिग्री ऊपर ही जा सकता है। पूरा शहर लू के प्रकोप में होगा। वहीं अब काशी से आंधी और बारिश का दौर समाप्त होने के दौर में है। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री कम 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात में हवा 26 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा बही। पूरे दिन धूप तो निकली लेकिन तपिश महसूस नहीं की गई। वहीं रात 9 बजे तक हवा चलने से तापमान 34 डिग्री से छह डिग्री नीचे गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अब कमजोर पड़ गया पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह में तापमान बढ़ने के अच्छे आसार हैं। बीते कई दिनों से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कमजोर पड़ गया है। साथ ही प्रदेश के तराई क्षेत्र और पूर्वांचल के जिलों में भी मौसम साफ होने के संकेत मिले हैं। अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी आ सकती है। हालांकि अभी प्रदेश में लू चलने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed