फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naunihalon remained ill weather

नौनिहालों को बीमार बना रहा मौसम 

Mon, 27 Jun 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 27 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Naunihalon remained ill weather
शिवप्रसाद गुप्त चिकित्सालय के बाल रोग विभाग में मरीजों से भरे बेड ।
गर्मी और उमस से परेशान तो हर कोई है लेकिन नौनिहालों के लिए यह मौसम खतरनाक साबित हो रहा है। तापमान के उतार-चढ़ाव और दूषित खानपान की वजह से बच्चों में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। निमोनिया, पीलिया और डायफाइड के भी मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा का चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया। कई मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती करना पड़ा। 
विज्ञापन


मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। हालत यह है कि मंडलीय अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में रविवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। वार्ड के सभी 20 बेड फुल होने के बाद जो मरीज पहुंचे, उन्हें दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 13 मरीज डायरिया के हैं।
विज्ञापन


टायफाइड, पीलिया और निमोनिया के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों की भीड़ को देखते हुए वार्ड में कूलर लगवा दिए गए हैं। साथ ही इमरजेंसी सेवा के तहत आक्सीजन सिलेंडर भी रखवा गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसी सिंह ने बताया कि इस मौसम में बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस समय बुखार और पेट की बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कागज में वार्ड फुल हकीकत में खाली
मंडलीय अस्पताल में रविवार को अस्पताल के सभी वार्ड फुल होने की बात सामने आई लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ दिखा नहीं। अस्पताल के आपात चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयेश मिश्रा ने बताया कि सभी बेड भर गए हैं, जिससे नये मरीजों को भर्ती करना मुश्किल हो रहा है। कहा कि इस वजह से पेइंग वार्ड में भी मरीजों को बिना शुल्क के भर्ती कराया गया है।


वहीं, उनके बयान के विपरीत देर शाम तक तक इमरजेंसी के वार्ड नंबर दो में चार और तीन में केवल एक मरीज भर्ती था। यहीं नहीं, वार्ड  नंबर एक, सात और पेइंग वार्ड में भी बेड खाली थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed