फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Sports Day: Basketball Team Captain Vishesh Bhriguwanshi to get Arjuna Award 

राष्ट्रीय खेल दिवस: बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Sat, 29 Aug 2020 11:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 29 Aug 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
National Sports Day: Basketball Team Captain Vishesh Bhriguwanshi to get Arjuna Award 
बास्केटबॉल टीम के कप्तान विशेष भृगुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन बास्केटबॉल टीम के कप्तान और वाराणसी के रहने वाले विशेष भृगुवंशी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें दिल्ली के विज्ञान भवन में आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

विशेष के पिता प्रमोद ने बताया कि जब वह यूपी कॉलेज के हॉस्टल में वॉर्डन थे, तब विशेष अक्सर क्रिकेट खेलने में रुचि दिखाते थे। बड़े भाई विभोर भृगुवंशी पहले से ही बास्केटबॉल खेलते थे। जिनके कोच अमरजीत ने विभोर से कहा विशेष को भी बास्केटबॉल खेलने को कहो क्योंकि उसकी लंबाई (6.4 फीट) अच्छी है।
विज्ञापन



भाई के कहने पर विशेष बास्केटबॉल खेलने तो लगे, मगर कई बार कोर्ट छोड़कर क्रिकेट खेलने भाग जाते थे। धीरे-धीरे विशेष ने बास्केटबॉल को ही अपने करियर के लिए चुना। पिता प्रमोद ने बताया कि विशेष की बास्केटबॉल में ऐसी लगन जगी कि 2002 में इलाहाबाद में स्टेट प्रतियोगिता में विशेष का चयन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर उसी दौरान विशेष के पेट पर चाय की प्याली गिर गई और उनका पेट जल गया। जिससे उनके पेट पर काफी छाले भी पड़ गए। इसके बावजूद विशेष ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वो इलाहाबाद गए मगर दर्शक दीर्घा में बैठकर पूरा खेल देखा। 

रेलवे को तीन बार बनाया चैंपियन  
विशेष की विशेषता को देखते हुए 2008 में पश्चिम रेलवे ने विशेष को तीन साल के अनुबंध पर अपनी टीम में रख लिया। जहां विशेष के नेतृत्व में टीम तीन बार स्वर्ण पदक विजेता बनी। हालांकि विशेष ज्यादा दिनों तक रेलवे में नहीं रहे। 2011 में विशेष को ओएनजीसी ने अपनी टीम में बुला लिया। तब से लेकर अब तक विशेष ओएनजीसी की टीम की तरफ से देश के लिए खेल रहे हैं।

बचपन से लीडर के तौर पर काम किया 
पिता प्रमोद ने बताया कि विशेष को बचपन से ही लीड करने की आदत है। जब वो स्कूल में थे तो उनके टीचर उन्हें क्लास का मॉनिटर बनाते थे। अब जब वह भारतीय बास्केटबॉल टीम में हैं तो वह अपनी टीम के कप्तान हैं। विशेष 2006 से अब तक भारतीय बास्केटबॉल टीम के सदस्य हैं।

45 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगभग 200 से ज्यादा मैच खेले हैं, जिनमें 10 स्वर्ण पदक, दो रजत पदक तथा एक कांस्य पदक प्राप्त किया है। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विशेष भृगुवंशी ने अब तक नौ स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक तथा तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed