फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Herald Case Congress workers protested in Varanasi sent letter to President of india

नेशनल हेराल्ड केस: वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा पत्र; जताई नाराजगी

Wed, 16 Apr 2025 01:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 01:15 PM IST
सार

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में निष्पक्षता बरते। कहा कि किसी राजनीतिक दबाव में आकर कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई न की जाए।

विज्ञापन
National Herald Case Congress workers protested in Varanasi sent letter to President of india
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन साैंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

National Herald Case: वाराणसी के जिला कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन




ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया गया कि केंद्र सरकार जान-बूझकर नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं को फंसाने का प्रयास कर रही है, जबकि अब तक इस मामले में कोई ठोस तथ्य या आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि यह कार्रवाई दुर्भावनापूर्ण और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण है, जिसका उद्देश्य केवल कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं को बदनाम करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दाैरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि न तो किसी संस्था और न ही किसी व्यक्ति के खिलाफ अब तक कोई प्रमाण मिला है, बावजूद इसके राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना कानून के शासन का मुखौटा ओढ़कर एक प्रायोजित अपराध है। इस मुखौटे के पीछे मोदी और शाह हैं।

महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चाैबे ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल विपक्षी नेताओं की छवि धूमिल करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करना है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि इस प्रकार की 'बेबुनियाद' कार्रवाई को रोका जाए और इस मामले में निष्पक्ष जांच हो।

उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बनाना भाजपा सरकार की दुर्भावनापूर्ण मंशा को दर्शाता है। यह नहीं भूलना चाहिए कि गांधी परिवार ने देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया है। वे हमेशा सत्य और जनसेवा के मार्ग पर अडिग रहे हैं।

इस माैके पर फसाहत हुसैन बाबू, सजीव सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, ऋषभ पांडेय, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, वकील अंसारी, अरुण सोनी, राजीव राम, अशोक सिंह, विनोद सिंह, गिरीश पाण्डेय, अनुराधा यादव, हसन मेहदी कब्बन, संतोष मौर्य, प्रमोद वर्मा, शमसाद खां, घनश्याम सिंह, सुनील राय, पियुष श्रीवास्तव, विपिन मेहता, अब्दुल हमीद डोडे, खालिद, रोहित दुबे, लोकेश सिंह, चक्रवर्ती पटेल, बृजेश जेशल, रेनु चौधरी, आशिष केशरी आदि कार्यकर्ता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed