फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National conference will be held in Kashi, there will be brainstorming on new education policy

Varanasi News: नई शिक्षा नीति पर वाराणसी में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, पीएम कर सकते हैं शिरकत

Wed, 08 Jun 2022 12:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2022 12:27 PM IST
सार

नई शिक्षा नीति पर वाराणसी में तीन दिन का सम्मेलन जुलाई के पहले सप्ताह में होना है। इसमें  देशभर के विश्वविद्यालय के कुलपति और आईआईटी के निदेशक जुटेंगे। 

विज्ञापन
National conference will be held in Kashi, there will be brainstorming on new education policy
नई शिक्षा नीति पर काशी में होगा मंथन - फोटो : Social Media

विस्तार

नई शिक्षा नीति पर जुलाई में काशी में राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन कराने की तैयारी है। इसमें विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालय के साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, आईआईटी निदेशक और आईआईएम सहित उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रमुख, शिक्षाविद जुटेंगे। तीन दिन का सम्मेलन जुलाई के पहले सप्ताह में होना है। जल्द ही तिथि फाइनल हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


यूजीसी और शिक्षा मंत्रालय के सम्मेलन का मुख्य एजेंडा नई शिक्षा नीति होगी। सम्मेलन में नीति लागू होने के बाद आए सुझावों के साथ ही इससे जुड़े अन्य विषयों पर शिक्षाविद चर्चा करेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम को गुणवत्ता परक बनाने, रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाने और छात्रों को मुख्य धारा से जोड़ने वाले पाठ्यक्रमों पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएचयू में आयोजन पर लग सकती है मुहर
सम्मेलन रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में कराने की तैयारी चल रही है। यूजीसी समेत अन्य अधिकारियों की टीम दोनों जगहों को देख चुकी है। जिस तरह से कुलपति, निदेशक सम्मेलन में जुट रहे हैं, चर्चा है कि बीएचयू में आयोजन पर मुहर लग सकती है। सम्मेलन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदर्शनी, संगोष्ठी और कार्यशाला भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed