{"_id":"632c427d930c894b702f1e45","slug":"national-cinema-day-watch-movies-in-varanasi-city-multiplex-tomorrow-for-just-rs-75-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Cinema Day: वाराणसी शहर के मल्टीप्लेक्स में कल महज 75 रुपए टिकट में देखें फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Cinema Day: वाराणसी शहर के मल्टीप्लेक्स में कल महज 75 रुपए टिकट में देखें फिल्में
Thu, 22 Sep 2022 04:39 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Sep 2022 04:39 PM IST
सार
राणसी सिनेमा एक्सहिबीटर्स एसोसिएशन के सचिव मनीष तलवार के अनुसार नेशनल सिनेमा डे के खास मौके पर देश भर के सिनेमा घरों में मात्र 75 रूपये में फिल्म दिखाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
वाराणसी शहर के सिगरा और भेलूपुर के मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार को महज 75 रुपए में फिल्में दिखाई जाएंगी। हालिया रिलीज हुई फिल्में दर्शक देख सकेंगे। 23 सितंबर नेशनल सिनेमा डे के उपलक्ष्य पर यह फैसला वाराणसी सिनेमा एक्सहिबीटर्स एसोसिएशन ने लिया है। एसोसिएशन के सचिव मनीष तलवार के अनुसार नेशनल सिनेमा डे के खास मौके पर देश भर के सिनेमा घरों में मात्र 75 रूपये में फिल्म दिखाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
ऐसे मिलेगा टिकट
सचिव मनीष तलवार के अनुसार 75 रूपये में टिकट खरीदने के लिए दर्शक को सिर्फ सिनेमा हॉल के बाहर से टिकट खरीदना होगा। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से भी टिकट खरीद सकते हैं, लेकिन उसके लिए जीएसटी और इंटरनेट फीस के चार्ज भी अलग से देने होंगे।
विज्ञापन