फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   National Center for Disease Control will get rid of diseases

Varanasi News: बीमारियों से निजात दिलाएगा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र

Fri, 24 Mar 2023 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
National Center for Disease Control will get rid of diseases
फोटो
विज्ञापन

बीमारियों से निजात दिलाएगा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र
शिवपुर में खुलेगी क्षेत्रीय शाखा, पिंडरा में बनेगी बीएसएल लैब, पीएम ने किया शिलान्यास



माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। शिवपुर में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र की क्षेत्रीय शाखा और पिंडरा में उच्च रोकथाम प्रयोगशाला (बीएसएल) केवल टीबी ही नहीं बल्कि कई तरह की बीमारियों के नियंत्रण में लाभकारी होगी। यह केंद्र रोगों की निगरानी के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। वहीं, महानगरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी इकाई भी काशी में बनेगी। इसका शिलान्यास शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर किया।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र को पहले राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान के रूप में जाना जाता था, अब इसका नाम बदलकर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र कर दिया गया है। विभिन्न राज्यों में केंद्र की शाखाओं के माध्यम से रोगों से निवारण के प्रयास किए जाते हैं। काशी में इस केंद्र के खुलने के बाद पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में रोगों के निदान के साथ ही जांच, जीनोम सिक्वेसिंग सहित कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे। इसके साथ ही बीमारियों के रोकथाम के उपचार और प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए नीति बनाने, अनुसंधान और स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं का निराकरण भी कराया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद अब चिह्नित जमीन पर भूमि पूजन के साथ ही जल्द ही कार्य भी शुरू हो जाएंगे। महानगरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी इकाई के माध्यम से निगरानी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article