फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nation's prosperity and security is India's priority in foreign policy

विदेश नीति में राष्ट्र की समृद्धता और सुरक्षा भारत की प्राथमिकता

Tue, 10 May 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nation's prosperity and security is India's priority in foreign policy
बीएचयू राजनीति विज्ञान विभाग में परिचर्चा में विदेश मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी सी राजशेखर ने विदेश नीति से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भारत की विदेश नीति में राष्ट्र की समृद्धता और सुरक्षा की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने भारत के पड़ोसी मुल्कों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान सरकार के प्रयासों की चर्चा की।
विज्ञापन

एचएन त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम में राजशेखर ने यह भी बताया कि वर्तमान में विदेश नीति ने आम जीवन को कैसे प्रभावित किया है। वर्तमान सरकार की विदेश नीति के सामरिक और सुरक्षा के पहलू के इतर आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रयासों और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, 400 बिलियन डॉलर के लक्ष्य की प्राप्ति पर चर्चा की। कहा कि वर्तमान सरकार की नीति निर्माण में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्यों की भूमिका भी विदेशी संबंध बेहतर करने में अहम है। उन्होंने ‘काशी से क्योटो’ की परिकल्पना के बारे में भी बताया। इस दौरान विदेश नीति और उससे जुड़े छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. शुभाराव, संचालन प्रो. अभिनव शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन प्रो. तेज प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed