{"_id":"579e583e4f1c1bde762b8fc5","slug":"narsingh-yadav-innocent-he-should-get-justice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंह यादव निर्दोष, उसे न्याय मिलना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंह यादव निर्दोष, उसे न्याय मिलना चाहिए
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
नरसिंह यादव
- फोटो : hggklkl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि नरसिंह यादव को डोप में साजिश करके फंसाया गया। वह निर्दोष है। उसे न्याय दिलाने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ‘अमर उजाला’ से फोन पर हुई बातचीत में बृजभूषण ने कहा कि फिलहाल फेडरेशन का पूरा जोर नाडा से क्लीन चिट दिलाकर उसे रियो भेजने पर है। इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में है। पूरी उम्मीद है कि नरसिंह को न्याय मिलेगा। एक गरीब खिलाड़ी के लिए प्रधानमंत्री के स्तर से जो मदद मिली, उससे नरसिंह के रियो जाने की उम्मीद जगी है।
उन्होंने कहा कि पीएम कार्यालय के हस्तक्षेप का नतीजा है कि डोप की जो प्रक्रिया छह महीने में पूरी होती, वह मात्र 14 दिन में पूरी हो गई। 19 जुलाई को नरसिंह के डोप टेस्ट में पॉजिटिव होने की बात सामने आई थी। अगले दिन ही मैं इस मसले पर पीएम से मिला था और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया था। 14 दिन में इस मामले में नाडा ने अपनी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सोमवार की शाम तक उसका फैसला आ जाएगा।
कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा कि डोप प्रकरण से भारत की किरकिरी जरूर हुई लेकिन संघ अपने रुख पर कायम रहा। पहले ही दिन से साजिश की बात सामने आई थी और जांच में यह आरोप सही भी साबित हुआ। उन्होंने कहा कि जिन पहलवानों को ओलंपिक की तैयारियों में व्यस्त रहना चाहिए थे, वे 15 दिनों से अदालतों और नाडा के दफ्तरों का चक्कर लगा रहे हैं। इससे ओलंपिक की तैयारियों पर असर लाजिमी है।