{"_id":"5af6ef364f1c1bcf408b4b40","slug":"narendra-modi-and-amit-shah-will-start-loksabha-election-campaigning-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी से मोदी और शाह रखेंगे लोकसभा चुनाव की नींव, पूर्वांचल और बिहार साधने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी से मोदी और शाह रखेंगे लोकसभा चुनाव की नींव, पूर्वांचल और बिहार साधने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 12 May 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
शाह और मोदी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव की नींव एक बार फिर से काशी से रखी जाएगी। इसके लिए जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आएंगे।
पार्टी के अनुसार 30 मई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की संभावना है जबकि पीएम का आगमन प्रस्तावित है लेकिन तारीख तय नहीं है। चर्चा है कि 30 को दोनों आएंगे लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष एकसाथ नहीं आते हैं।
ऐसी प्रबल संभावना बन रही है कि पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष आएंगे और बाद में पीएम आएंगे। कर्नाटक चुनाव के परिणाम के बाद अब लोकसभा चुनाव का रण यूपी होगा। यूपी में भी इस बार भी काशी से पूरे पूर्वांचल बिहार को साधा जाएगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जहां संगठन को मजबूती देने आएंगे तो वहीं पीएम अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। उनकी देखरेख में यहां बह रही विकास गंगा को और तेज करेंगे ताकि अन्य सुविधाएं भी जनता को मिल सके। उनके हाथों बाबतपुर फोरलेन और रिंग रोड का लोकार्पण भी संभव है।

इस बार भी यूपी की कमान संभालेंगे शाह
bjp
काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया की 30 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की संभावना है।
अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं बना है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी अपने संसदीय क्षेत्र में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है लेकिन अभी तारीख तय नहीं हुई है।
बीते लोकसभा चुनाव के परिणामों को देखते हुए इस बार भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यूपी की कमान संभाल सकते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो पिछले बार के अनुभवों को देखते हुए इस बार भी उनका फोकस यूपी चुनाव पर होगा।
यही से पार्टी यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश को साधेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों को दिशा निर्देश के आधार पर अपनी रणनीति के अनुसार चुनाव की देखरेख करेंगे। पिछली बार यूपी से मिली लोकसभा सीटों को ध्यान में रखकर इस बार भी यूपी के चुनाव को देखेंगे।