{"_id":"6637972f6b8edbb8e40ce6ff","slug":"nandishwar-worshiped-first-time-in-kashi-vishwanath-dham-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विश्वनाथ धाम में पहली बार पूजे गए नंदीश्वर, तहखाना खुलने के बाद जुटे भक्त, गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विश्वनाथ धाम में पहली बार पूजे गए नंदीश्वर, तहखाना खुलने के बाद जुटे भक्त, गूंजा हर-हर महादेव
Sun, 05 May 2024 07:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 07:58 PM IST
सार
Varanasi News: इसके साथ ही अब हर प्रदोष तिथि पर श्री नंदीश्वर उत्सव विराट स्वरूप में निरंतर आयोजित किया जाएगा। शरद ऋतु में विद्वान आचार्यों द्वारा मुहूर्त के अनुसार महाशिवरात्रि के समान समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करके श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा श्री नंदीश्वर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
श्री नंदीश्वर उत्सव का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रदोष तिथि पर श्री नंदीश्वर उत्सव का आयोजन किया गया। तहखाने में पूजन शुरू होने के बाद पहली बार काशी की जनता भी इस उत्सव की साक्षी बनी। इसके साथ ही अब हर प्रदोष पर नंदीश्वर उत्सव आयोजन की शृंखला में भी जुड़ गया। बाबा का धाम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
विज्ञापन
रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विराजमान नंदी जी के पूजन की शृंखला आरंभ हुई। नंदी भगवान का पंचामृत से रुद्र सूक्त द्वारा अभिषेक और पूजन किया गया। मंदिर न्यास के न्यासी वेंकटरमण घनपाठी और यजमान की भूमिका में एसडीएम शंभू शरण ने पूजन संपन्न कराया। इसके साथ ही प्रथम श्री नंदीश्वर उत्सव भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजन में मंदिर न्यास के पदाधिकारियों के साथ ही काशी की जनता व आम श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया। महोत्सव के आयोजन पर काशी में विभिन्न स्थलों पर नंदीश्वर प्रतिमाओं को भी धाम द्वारा सुसज्जित कराया जाएगा। इसके साथ ही गोवंश संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे।
महाशिवरात्रि से पूर्व श्री नंदीश्वर उत्सव की नवीन संकल्पना को स्थापित कर मंदिर न्यास श्री नंदीश्वर को जागृत करने का सनातन नवाचार प्रारंभ कर रहा है। इस नवाचार से जागृत श्री नंदीश्वर की कृपा प्राप्त कर महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना के पर्व को और भी भव्य एवं जागृत उत्सव के रूप में साकार करने में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने समस्त सनातन जन से सहभागिता करने का आह्वान किया।