{"_id":"655a22d8a4b76b8ac90c6805","slug":"nana-patekar-watched-cricket-word-cup-match-on-big-screen-installed-by-society-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: नाना पाटेकर ने एमएस अपार्टमेंट के लोगों के साथ देखा फाइनल मैच, कहा- काशी का सम्मोहन अद्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: नाना पाटेकर ने एमएस अपार्टमेंट के लोगों के साथ देखा फाइनल मैच, कहा- काशी का सम्मोहन अद्वितीय
Sun, 19 Nov 2023 08:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 19 Nov 2023 08:31 PM IST
सार
नाना पाटेकर ने सोसाइटी की ओर से लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच देखा। नाना पाटेकर ने काशीवासियो की सहृदयता की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काशी का सम्मोहन अद्वितीय है।
विज्ञापन
नाना पाटेकर ने सोसाइटी के लोगों के साथ देखा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाना पाटेकर अपने एक मित्र से मिलने मंडुवाडीह स्थित विराट एमएस अपार्टमेंट पहुंचे। यहां नाना पाटेकर ने सोसाइटी की ओर से लगाई गई बड़ी स्क्रीन पर क्रिकेट वर्ल्ड कप का मैच देखा। नाना पाटेकर ने काशीवासियो की सहृदयता की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि काशी का सम्मोहन अद्वितीय है। नाना ने अपार्टमेंट में रहने वालों के साथ घुल-मिलकर बातचीत की। अपार्टमेंट के निवासियों ने नाना के सहज स्वभाव और सरलता की तारीफ की।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले बुधवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने अपने एक फैन के थप्पड़ मार दिया था। तुलसीपुर महमूरगंज के रहने वाले राज सोनकर ने बताया कि अब वह उनके फैन नहीं हैं। राज सोनकर ने बताया कि मैं तो सिर्फ सेल्फी लेना चाहता था, लेकिन नाना पाटेकर ने मुझे थप्पड़ मार दिया। उनके बाउंसर ने तो मुझे गले से पकड़कर घसीटकर भगा दिया। इस घटना के बाद पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेरी बहुत बेइज्जती हुई है। मैं तो उनका बहुत बड़ा फैन था। इस घटना के बाद अब नाना पाटेकर उसके लिए सेलीब्रेटी नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, अब नाना पाटेकर ने सभी का दिल जीतने के लिए विराट एमएस अपार्टमेंट पहुंचे और लोगों से बातचीत भी की। वहीं, अपार्टमेंट के निवासियों ने नाना के सहज स्वभाव और सरलता की तारीफ की।
विज्ञापन