फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Namo will tell about year achievements

नमो गिनाएंगे साल भर की उपलब्धियां

Tue, 23 Jun 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Tue, 23 Jun 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Namo will tell about year achievements
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून की शाम को बीएचयू ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद डीरेका मैदान पर आयोजित समारोह में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम की लांचिंग करेंगे। उसके बाद ‘विकास सभा’ को भी संबोधित करेंगे। यहां शाम को पांच से छह बजे तक एक घंटे के कार्यक्रम में मोदी अपनी सरकार की एक साल की उपलब्यियों का बखान करेंगे। पीएम के आगमन की तैयारी के सिलसिले में सोमवार की शाम भाजपा के गुलाब बाग कार्यालय पर बैठक हुई, जिसमें मोदी सभा को यादगार बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने काशी क्षेत्र  एवं वाराणसी महानगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में तय किया कि डीरेका में पीएम की सभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाय। शहर के हरेक वार्ड से भाजपा कार्यकर्ताओं को जुलूस लेकर सभा स्थल पहुंचने को कहा गया। तय किया गया कि पूरे शहर में पीएम के स्वागत वाले होर्डिंग्स, बैनर और कटाउट लगाए जाएं। बैठक में देवेंद्र सिंह, करुणेश शर्मा, टीएस जोशी, प्रेम कपूर, अशोक तिवारी, महेश श्रीवास्तव, रतन सिंह, नंदजी पांडेय, प्रदीप अग्रहरि, विद्यासागर राय, सुधीर मिश्र, धैयवर्धन सिंह, सुदामा पटेल, साधना वेदांती, आजाद सिंह गौतम, प्रशांत सिंह, आत्मा विशेश्वर, संजय कपूर, महेंद्र सिंह गौतम आदि शामिल थे। उधर, रामनगर में हुई भाजपा युवा मोर्चा की बैठक कर तय किया कि प्रधानमंत्री शहर में जिस भी मार्ग से गुजरेंगे, उसकी विशेष रूप से सफाई कर झंडों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed