{"_id":"6ad29321780055ac9403c568","slug":"namo-ghat-taken-over-by-air-force-entry-for-the-general-public-closed-until-october-26-varanasi-news-c-20-vns1056-1584279-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयर फोर्स के कब्जे में नमो घाट, 26 अक्तूबर तक आम लोगों की एंट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयर फोर्स के कब्जे में नमो घाट, 26 अक्तूबर तक आम लोगों की एंट्री बंद
विज्ञापन
वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नमो घाट पर होने वाले एयर शो को लेकर शुक्रवार को भारतीय वायु सेना ने नमो घाट को अपने नियंत्रण में लेकर आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। घाट के तीनों प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए हैं। वायु सेना की तकनीकी टीमें यहां संचार व्यवस्था, कमांड सेंटर और अन्य जरूरी तकनीकी उपकरणों का परीक्षण कर रही हैं। घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
22, 24 और 25 को एयर शो होना है। जिला प्रशासन के मुताबिक यह प्रतिबंध 26 अक्तूबर तक लागू रहेगा। नमो घाट पर शुक्रवार सुबह वायु सेना और सेना के अधिकारी पहुंचे। घाट के गेट नंबर एक, दो और तीन को अपने कब्जे में लेकर घाट को बंद कर दिया। इसके बाद पर्यटकों और आम नागरिकों की आवाजाही रोक दी गई। वायु सेना की तकनीकी टीमें कमांड सेंटर, संचार नेटवर्क और वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम से जुड़ी तैयारियां कर रही हैं। एयर शो के दौरान विमानों और आयोजन स्थल के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाएं स्थापित की जा रही हैं। एयर फोर्स की ओर से हवाई आयोजन में कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, रेडियो संचार, विमानन संचार नेटवर्क और एयर ट्रैफिक कोऑर्डिनेशन के लिए अलग-अलग उपकरणों की जांच की जा रही है।
वीवीआईपी आगमन को लेकर सुरक्षा के इंतजाम
25 अक्तूबर को प्रस्तावित एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शामिल होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी वाराणसी पहुंच चुके हैं। आम लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश से रोकने के लिए एयर फोर्स और आर्मी की तैनाती की गई है। एयर शो से पहले ही घाटों पर ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। आयोजन के दौरान गंगा में नावों का संचालन भी बंद रहेगा।
विज्ञापन
राजघाट से अस्सी घाट तक लग रही लोहे की बैरिकेडिंग
एयर शो को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा घाटों पर भीड़ नियंत्रण की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को राजघाट से अस्सी घाट तक नगर निगम की ओर से लोहे की ग्रिल लगाकर बैरिकेडिंग की जा रही थी। इसका उद्देश्य घाटों पर लोगों की आवाजाही को व्यवस्थित करना और भीड़ को निर्धारित स्थानों तक सीमित रखना है। एयर शो को देखते हुए गंगा स्नान करने वालों के लिए भी आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, स्नान पर प्रतिबंध या किसी विशेष घाट को बंद करने के संबंध में अंतिम निर्णय जिला प्रशासन के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा।