फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Names of SP candidates fixed, will be announced soon from Lucknow

Varanasi News: सपा प्रत्याशियों के नाम तय, लखनऊ से जल्द होगी घोषणा

Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Names of SP candidates fixed, will be announced soon from Lucknow
वाराणसी। निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए सपा ने विधानसभावार बैठक की। इसमें निकाय चुनाव प्रभारियों में शामिल विधायक आरके वर्मा और विधायक जाहिद बेग ने दावेदारों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तय की। उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और पुराने नेताओं से फीडबैक लिया। पार्टी ने जीत के लिए मजबूत प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। लेकिन पार्टी मुख्यालय से जल्द प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

कैंट विधानसभा की सगुन लान, उत्तरी विधानसभा की अकथा चौराहे के पास उत्सव वाटिका, दक्षिणी विधानसभा की गणेश मंडपम नाटी इमली में बैठक हुई। निकाय चुनाव प्रभारियों ने कहा कि प्रत्याशी चयन में पारदर्शिता बरती जाएगी। जातीय समीकरण और मेहनती कार्यकर्ताओं ध्यान में रखकर पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी। गणेश परिक्रमा वालों के नाम पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। सभी 100 वार्डों के दावेदारों से रूबरू होकर प्रभारी लखनऊ जाएंगे और जल्द ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। बैठक में पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, मनोज राय धूपचंडी, पूजा यादव, किशन दीक्षित, अशफाक अहमद, एमएलसी लाल बिहारी यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुजीत यादव, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, संतोष यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed