फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Names of 11 departments sent to government to sell land

Varanasi News: जमीन बेचने के लिए 11 विभागों का नाम शासन को भेजा गया

Mon, 02 Feb 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Names of 11 departments sent to government to sell land
वाराणसी। वीडीए की ओर से विकास भवन के सामने एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मंडल के कार्यालयों को शिफ्ट कराया जाएगा। जिन विभागों को इसमें शिफ्ट किया जाएगा। उनकी जमीन को बेचकर धन जुटाया जाएगा। जिसे सरकारी कोष में जमा किया जाएगा। अब तक 11 विभागों का नाम शासन को भेजा गया है। मंजूरी के बाद बेचने की कार्रवाई शुरू की जाएगगी। वीडीए के अधिकारियों के अनुसार, मौद्रीकरण योजना के तहत ऐसा किया जा रहा है। सरकारी विभागों के लिए आधुनिक ऑफिस स्पेस और व्यावसायिक गतिविधियां (बैंक, कैफे) प्रस्तावित है। परियोजना का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों को एक छत के नीचे लाना है। दस मंजिला ट्विन टावर के रूप में निर्माण कार्य होगा। 40 से 59 मंडलीय स्तर के सरकारी कार्यालयों को एक स्थान पर एकत्रित करना है। इसमें अत्याधुनिक कार्यालय कक्ष, सम्मेलन कक्ष, बैंक, कैफेटेरिया, स्टेशनरी की दुकानें और जिम होगा। 200 करोड़ रुपये की लागत है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article