फीस न देने पर नहीं कटेगा स्कूल से नाम, अभिभावकों में खुशी, डीएम ने स्कूल प्रबंधकों को भेजा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए प्रभावी लॉक डाउन की वजह से काम धंधे ठप पड़े हुए है। इसका सीधा असर रोजगार पर पड़ा है। इन परिस्थितियों में तमाम लोगों के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अप्रैल में तीन माह की बच्चों की स्कूल फीस जमा करना लोगों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।
अभिभावक इसे लेकर काफी चिंतित भी थे, लेकिन तीन माह की फीस न लेने संबंधी जिला अधिकारी के आदेश के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली। बता दें कि जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने जिले के सभी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को भेजे पत्र में अभिभावकों छात्रों की फीस जमा न होने पर नाम न काटने के निर्देश दिए हैं। अप्रैल से जून तक की फीस अभी ना जमा कराने को कहा है। इसके साथ ही डीएम ने आने वाले महीनों में भी फीस जमा कराने का एक चार्ट तैयार कर करा कर अभिभावकों को जानकारी देने को कहा है।
लॉक डाउन की वजह से काम धंधे बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में तीन महीने की फीस एक बड़ी समस्या थी। लेकिन जिलाधिकारी के आदेश के बाद थोड़ी राहत महसूस हो रही।
विज्ञापन विज्ञापन
पूजा गिरी
स्कूलों द्वारा हर साल गर्मी की छुट्टियों की भी फीस वसूल की जाती है। महामारी के इस दौर में तीन महीने के फीस न लेने का आदेश ने हमारी टेंशन दूर कर दी है।
अजय सिंह
लॉक डाउन के चलते घर में आदमी का कोई साधन नहीं है। ऐसे में स्कूल की फीस जमा करने की चिंता लगी हुई थी, लेकिन अब प्रशासन की इस पहल से बच्चों की पढ़ाई छूटने की टेंशन खत्म हो गई।
प्रदीप