{"_id":"671c7f552be44032f10e1857","slug":"namami-gange-ganga-vichar-manch-started-cleanliness-drive-at-panchganga-ghat-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पंचगंगा घाट पर चला चला स्वच्छता अभियान, पर्यटकों से की गई ये खास अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पंचगंगा घाट पर चला चला स्वच्छता अभियान, पर्यटकों से की गई ये खास अपील
Sat, 26 Oct 2024 11:04 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:04 AM IST
सार
नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से काशी में पंच नदियों के संगम स्थल पंचगंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्नानार्थियों और पर्यटकों को गंगा स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया गया।
विज्ञापन
घाट पर सफाई करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी में पंच नदियों के संगम स्थली पंचगंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे गंगा विचार मंच महानगर इकाई, 137 सी ई टी एफ बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 गोरखा राइफल गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने संयुक्त अभियान चलाकर गंगा निर्मलीकरण के लिए जनजागरण अभियान चलाया।
विज्ञापन
नमामि गंगे गंगा विचार मंच के जिला संयोजक शिवम अग्रहरि व गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बेसनेट के नेतृत्व में घाट किनारे स्नानार्थियों, पुरोहितों, दुकानदारों, पर्यटकों से गंगा किनारे स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया गया। बताया कि गंगा निर्मलीकरण अभियान में भागीदारी हम सबका नैतिक कर्तव्य है।
विज्ञापन
हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नमामि गंगे के जागरुकता प्रेरित उद्घोष सबका साथ हो गंगा साफ हो के संकल्प को सभी ने दोहराया। टीम ने पंचगंगा घाट से जटार घाट तक सफाई की। इस दौरान गंगा किनारे बिखरे पॉलिथीन, प्लास्टिक की बोतलें, कपड़े, निर्माल्य आदि प्रदूषण कारक वस्तुओं को समेटकर निस्तारण के लिए भेजा।
विज्ञापन
अभियान में नमामि गंगे से शिवम अग्रहरि, रश्मि साहू, सपना वर्मा, रतन साहू सहित टास्क फोर्स के देवेंद्र बसनेट, विजय थापा, राजेंद्र गुरुंग, पासंग टी शेरपा, घाट किनारे के पंडा, पुरोहित, नेमि स्नानार्थी, नगर निगम के कर्मचारियों ने सक्रीय भागीदारी की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन