फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naktaiya was organized in a symbolic way, crowd gathered in the night

सांकेतिक रूप से हुआ नक्कटैया का आयोजन, रात में उमड़ी भीड़

Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Naktaiya was organized in a symbolic way, crowd gathered in the night
कोरोना संक्रमण के कारण चेतगंज की नक्कटैया पर लाग विमान नहीं निकले। प्राचीन परंपरा के अनुसार सांकेतिक स्वरूप में नक्कटैया का आयोजन किया गया। रविवार को चेतंगज क्षेत्र में रंगीन रोशनी से सजावट की गई और खिलौनों की दुकानें भी सजाई गईं। रात में प्रभु श्रीराम के स्वरूप के दर्शन के लिए जनता की भीड़ भी उमड़ी, हालांकि लगातार दूसरे साल भी चेतगंज की नक्कटैया का आयोजन नहीं होने से श्रद्धालुओं में निराशा रही।
विज्ञापन

रविवार को चेतगंज का क्षेत्र रंगीन रोशनी से नहा उठा। छोटी-छोटी खिलौनों की दुकान और खाने पीने के सामानों की दुकानें भी सजीं लेकिन लाग विमान नहीं निकले। रात-रात भर जागकर लाग विमान को देखने वाली जनता को निराशा हाथ लगी। बावजूद इसके देर रात तक मेला क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही। चेतगंज चौराहे से लेकर लहुराबीर तक के इलाके में जगह-जगह मेले जैसा ही माहौल नजर आया। करवाचौथ के पूजन के बाद महिला, पुरुष और बच्चों की टोलियां चेतगंज की नक्कटैया का सांकेतिक मेला घूमने निकले।
विज्ञापन

श्री चेतगंज रामलीला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद निगम ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के कारण मेले को सांकेतिक रूप दिया गया है। भीड़ को देखते हुए लाग विमान नहीं निकालने का निर्णय लिया गया। प्रदेश सरकार ने भी इस आयोजन को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धन के अभाव में नहीं, बहाना बनाकर स्थगित किया मेला
पार्षद का आरोप, कराएं समिति के खाते का आडिट
चेतगंज के पार्षद शंकर साहू ने आरोप लगाया कि धन के अभाव और कोविड का बहाना बनाकर चेतगंज की नक्कटैया को स्थगित करने की साजिश की गई है। पार्षद ने कहा कि सांकेतिक स्वरूप में होने से वह बेहद दुखी हैं। चेतगंज रामलीला समिति के दबंग व नए पदाधिकारियों ने मनमानी करते हुए बिना कोई बैठक बुलाए नक्कटैया को सांकेतिक रूप में करने का आयोजन कर लिया। समिति में शामिल क्षेत्रीय विधायक, पार्षद, व्यापार मंडल व संरक्षक मंडल को दूसरे माध्यम से इसकी जानकारी दी गई। आर्थिक संकट तो सिर्फ बहाना है। लीला समिति ने चेतगंज पुलिस को यह लिखित में दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए वह लक्खा मेले को प्रतीकात्मक स्वरूप में करेंगे। क्षेत्रीय पार्षद शंकर साहू व आशु श्रीवास्तव ने समिति का लेखा जोखा आडिट कराने, सार्वजनिक करने और समिति के पदाधिकारियों के इस्तीफे की भी मांग की है।

प्रदेश के मेले में शामिल हुई चेतगंज की नक्कटैया
लीला समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद निगम ने बताया कि पदाधिकारियों ने चेतगंज की नक्कटैया को लेकर धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी से मुलाकात की थी। धर्मार्थ कार्य मंत्री ने चेतगंज की नक्कटैया को उत्तर प्रदेश के मेलों में शामिल करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार चेतगंज की नक्कटैया को आर्थिक मदद भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed