फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Naib Moharrir of varanasi nagar nigam dismissed due to absent for 8 years who get job on deceased quota

Varanasi: 8 साल से अनुपस्थित नगर निगम का नायब मोहर्रिर बर्खास्त, मृतक आश्रित कोटे पर पाई थी नौकरी

Wed, 23 Nov 2022 10:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Nov 2022 10:07 PM IST
सार

वाराणसी नगर निगम के आदमपुर जोन पर तैनात नायब मोहर्रिर विद्या विलास गौतम को नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बर्खास्त कर दिया। वो लगातार साल 2014 से अनुपस्थित था। 

विज्ञापन
Naib Moharrir of varanasi nagar nigam dismissed due to absent for 8 years who get job on deceased quota
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी नगर निगम के आदमपुर जोन पर तैनात नायब मोहर्रिर विद्या विलास गौतम को कार्यों में लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने पर बुधवार को नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने बर्खास्त कर दिया। विद्या लगातार साल 2014 से अनुपस्थित था। प्रणय सिंह ने बताया कि विद्या विलास गौतम इसके पहले साल 2011 में अनुपस्थित था और 2012 में बहाल हुआ।

विज्ञापन


इसके बाद साल 2013 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित था। उस समय उस पर विभागीय कार्यवाही शुरू की गई थी। उस समय उसने बीमारी का कारण बताया था जबकि विभागीय जांच में वह दोषी पाया गया। साल 2014 से वह लगातार फिर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित था।
विज्ञापन


इस पर 25 मई 2022 को मुख्य नगर लेखा परीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच कराई गई। पुन: देषी सिद्ध होने पर बुधवार को उसकी सेवा समाप्त करत हुए उसे बर्खास्त किया गया। विद्या साल 2005 से मृतक आश्रित कोटे पर नायब मोहर्रिर पद पर नियुक्त था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed