फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nagari pracharini sabha: The lock of the world famous Aryabhasha library will open today

Nagari pracharini sabha: आज खुलेगा विश्वप्रसिद्ध आर्यभाषा पुस्तकालय का ताला, HC के आदेश पर गठित हुई कमेटी

Thu, 25 May 2023 07:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 25 May 2023 07:50 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय भनोट ने सभाजीत शुक्ला व 22 अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी वाराणसी को आदेश दिया था कि वह एडीएम रैंक के अधिकारी और एएसआई के सदस्य को जांच के लिए नामित करें।

विज्ञापन
Nagari pracharini sabha: The lock of the world famous Aryabhasha library will open today
नागरी प्रचारिणी सभा वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरी प्रचारिणी सभा और विश्वप्रसिद्ध आर्यभाषा पुस्तकालय के दिन बहुरने के आसार हैं। हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश पर एडीएम सिटी और पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम पांडुलिपियों का हाल देखने के लिए बृहस्पतिवार को नागरी प्रचारिणी सभा पहुंचेगी। कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी ने जांच समिति का गठन किया है। मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: PWD मंत्री जितिन प्रसाद ने लहरतारा-फुलवरिया फोरलेन का किया निरीक्षण, बोले- तय समय पर पूरा हो काम

विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय भनोट ने सभाजीत शुक्ला व 22 अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर दिया है। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी वाराणसी को आदेश दिया था कि वह एडीएम रैंक के अधिकारी और एएसआई के सदस्य को जांच के लिए नामित करें। जांच टीम अब आर्य भाषा पुस्तकालय की जांच करेगी और उसको संरक्षित करने की रिपोर्ट तैयार करेगी। टीम यह भी देखेगी कि पुस्तकालय तक शोध छात्र व विद्वानों को पहुंचने से रोका जा रहा है या नहीं। इस रिपोर्ट के आधार पर 29 मई को अगली सुनवाई होगी। बता दें कि नागरी प्रचारिणी सभा के चुनाव परिणाम आने के बाद भी नई प्रबंध समिति को अभी तक जिम्मेदारी नहीं मिल सकी है। वहीं आर्यभाषा पुस्तकालय पर महीने भर से ताला लटक रहा है। इसके कारण शोध छात्रों को रोजाना लौटना पड़ रहा है। पुस्तकालय के इतिहास में पहला मौका है, जब इतने लंबे समय तक आर्यभाषा पुस्तकालय पर ताला लटक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed